जल्द ही बड़ा फैसला ले सकते हैं रोहित शर्मा, टीम से अलग-थलग दिखे, जसप्रीत बुमराह को बनाया जा सकता है कप्तान!

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा जल्द ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। दावा किया जा रहा है कि सिडनी में खेले जाने वाले पांचवें टेस्ट मैच के बाद रोहित शर्मा यह बड़ा फैसला ले सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
जल्द ही बड़ा फैसला ले सकते हैं रोहित शर्मा, टीम से अलग-थलग दिखे, जसप्रीत बुमराह को बनाया जा सकता है कप्तान!

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा जल्द ही बड़ा फैसला ले सकते हैं। दरअसल, पिछले कुछ समय से उनका बल्ला खामोश रहा है। रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था। वहीं, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की मौजूदा सीरीज में भी उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। जिसके चलते उन्हें कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं अब इन आलोचनाओं के बीच रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में पांचवां टेस्ट मैच खेला जाएगा, और इस मैच के बाद रोहित शर्मा के संन्यास लेने की संभावना जताई जा रही है।

पांचवे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं रोहित शर्मा

दरअसल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तानी जसप्रीत बुमराह ने की थी। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 295 रनों की शानदार जीत दर्ज की थी। लेकिन इसके बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में खेले गए पिछले तीन मुकाबलों में से दो में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा, जबकि तीसरा टेस्ट ड्रॉ रहा था। ऐसे में भारतीय टीम के पास पिछले 10 सालों में पहली बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की सीरीज हारने का खतरा है। वहीं सिडनी टेस्ट मैच के पहले प्रैक्टिस के दौरान रोहित शर्मा ड्रेसिंग रूम में अकेले बैठे दिखाई दिए। इसके साथ ही गौतम गंभीर और अजीत अगरकर भी जसप्रीत बुमराह से चर्चा करते हुए दिखाई दिए। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि रोहित शर्मा को पांचवे टेस्ट मैच से ड्राप किया जा सकता है।

2014 में धोनी ने भी लिया था बड़ा फैसला

दरअसल मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए टेस्ट मैच में हार के बाद रोहित शर्मा को पूर्व भारतीय खिलाड़ियों से संन्यास लेने की सलाह मिली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिडनी टेस्ट के बाद रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। इसके साथ ही जसप्रीत बुमराह को भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है। फिलहाल, भारत बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की सीरीज में 2-1 से पीछे चल रहा है। बता दें कि इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने भी 2014 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था, जिसके बाद विराट कोहली को टीम की कमान सौंपी गई थी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews