Hindi News

जबरा फैन से हुई रोहित शर्मा की मुलाकात, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हिटमैन का वीडियो

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनकी मुलाकात एक जबरा फैन से हुई। ये महिला आखिरकार रोहित के साथ सेल्फी लेने में कामयाब हुई।
जबरा फैन से हुई रोहित शर्मा की मुलाकात, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हिटमैन का वीडियो

रोहित शर्मा का नाम मशहूर भारतीय क्रिकेटर्स में शामिल है। उन्हें ऐसे ही हिटमैन नहीं कहा जाता। मैदान पर अपनी शानदार परफॉर्मेंस से वो फैंस का दिल जीत लेते हैं। रोहित को चाहने वाले फैंस इंडिया में ही नहीं बल्कि विदेश तक फैले हैं।

रोहित जहां भी जाते हैं चाहे वह इंडिया में या फिर विदेश में उन्हें देखने के बाद फैंस की भीड़ लग जाती है। कई बार ऐसा भी होता है कि फैंस की भीड़ से क्रिकेटर्स परेशान हो जाता है। अब हाल ही में ऐसा नजारा देखने को मिला जब रोहित को उनकी जबरा फैन मिल गई।

रोहित शर्मा को मिली जबरा फैन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रोहित होटल से निकलकर टीम की बस की तरफ जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह जा रहे होते हैं तभी एक महिला रोहित रोहित कहते हुए उनके पास। पहले तो उन्होंने गले लगाने वाली होती है लेकिन क्रिकेटर सिचुएशन को संभालते हैं और महिला से हाथ मिलाते हैं। इसके बाद वह सेल्फी लेने की कोशिश करती है और बोलती है आप बेस्ट हो आप बेस्ट हो। इस बीच एक बच्चा भी वहां आता है और रोहित के साथ फोटो खिंचवा कर चला जाता है।

महिला का फोन हुआ बंद

फोटो क्लिक करवाने के बाद रोहित बस की तरफ बढ़ जाते हैं। तभी महिला बोलती है कि मेरा फोन बंद हो गया है। वो अपने साथ मौजूद किसी व्यक्ति को अपना फोन देने के लिए कहती है। रोहित बस के गेट तक हंसते हुए पहुंचते हैं। महिला उन्हें आवाज लगाती है जिस पर क्रिकेटर कहते है, मैं क्या करूं। इतने में महिला मेरा फोन बंद हो गया था कहते हुए उनके पास वापस आती है और फोटो क्लिक करवाती है। इस दौरान क्रिकेटर को हंसी भी आ रही थी और वो थोड़ा परेशान भी नजर आ रहे थे।

मुंबई इंडियंस ने शेयर किया वीडियो

ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने इसे अपने  X हैंडल से शेयर किया है। इसे देखकर किसी को भी हंसी आना लाजमी है। हालांकि, फोटो मिलने के बाद महिला की खुशी देखने लायक है। दूसरी तरफ रोहित की मासूमियत लोगों का दिल भी जीत रही है।

वही मुंबई इंडियंस के मैच की बात करें तो अगला मुकाबला रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेला जाने वाला है। रविवार को होने वाले मैच में भी रोहित पर सभी की नज़रें टिकी हुई है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उन्होंने दमदार बल्लेबाज की थी। ऐसे में आरसीबी के खिलाफ भी अच्छी परफॉर्मेंस की उम्मीद लगाई जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews