आईसीसी रैंकिंग में रोहित शर्मा का जलवा, बाबर आजम को पीछे छोड़ इस स्थान पर पहुंचे

आईसीसी ने बुधवार 13 अगस्त को रैंकिंग्स अपडेट कर दी हैं। वहीं ताज़ा रैंकिंग में रोहित शर्मा वनडे में दूसरे नंबर के बल्लेबाज़ बन गए हैं। रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के बाबर आजम को नीचे धकेल दिया है, वहीं दुनिया में नंबर वन बल्लेबाज़ की उपाधि इस समय शुभमन गिल के नाम है।
आईसीसी रैंकिंग में रोहित शर्मा का जलवा, बाबर आजम को पीछे छोड़ इस स्थान पर पहुंचे

आईसीसी ने ताज़ा रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें बड़ी उथल-पुथल देखने को मिली है। दरअसल, रोहित शर्मा अब दुनिया के दूसरे बेस्ट बल्लेबाज़ बन गए हैं। वहीं इस समय वनडे में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज़ शुभमन गिल हैं। रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के बाबर आजम को नीचे धकेलते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है। चलिए जानते हैं, बुधवार को जारी की गई आईसीसी की रैंकिंग में कौन से बड़े बदलाव हुए हैं।

हाल ही में पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी। इस वनडे सीरीज में बाबर आजम ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। बाबर आजम ने तीन वनडे मैचों में कुल 56 रन बनाए, जिसके चलते अब उन्हें यह नुकसान देखना पड़ रहा है।

शुभमन गिल फिर नंबर वन

पिछले कुछ समय से बाबर आजम का बल्ला एकदम शांत है, जबकि शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले चैंपियंस ट्रॉफी और फिर इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में भी जबरदस्त प्रदर्शन किया। वैसे उन्हें टेस्ट से लेकर वनडे में भी फायदा मिला है। आईसीसी वनडे रैंकिंग्स पर नज़र डाली जाए तो फिलहाल विराट कोहली 736 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर बने हुए हैं, जबकि रोहित शर्मा ने लंबी छलांग लगाते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है। पांचवें नंबर पर न्यूज़ीलैंड के डैरेल मिचेल 720 पॉइंट्स के साथ मौजूद हैं। बल्लेबाज़ी में छठे नंबर पर 719 अंकों के साथ श्रीलंका के चरित असलंका मौजूद हैं और सातवें नंबर पर हैरी टेक्टर 708 अंक के साथ मौजूद हैं।

टॉप 10 में भारत के 4 खिलाड़ी

टॉप 10 में भारत के श्रेयस अय्यर आठवें स्थान पर मौजूद हैं। श्रेयस अय्यर की कुल 704 रेटिंग है, जबकि अफगानिस्तान के इब्राहिम ज़ादरान 676 अंकों के साथ नौवें स्थान पर हैं। टॉप 10 में श्रीलंका के कुशल मेंडिस 669 अंकों के साथ मौजूद हैं। भारतीय खिलाड़ियों पर नज़र डाली जाए तो टॉप टेन में कुल चार भारतीय खिलाड़ी मौजूद हैं, जिनमें शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर का नाम शामिल है।

टी20 में इन खिलाड़ियों को फायदा

टी20 में नज़र डाली जाए तो इस समय ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज़ों ने कमाल की छलांग लगाई है। ऑस्ट्रेलिया के डेविड को छह पायदान का फायदा हुआ है और अब टॉप 10 में स्थान पर पहुंच चुके हैं। यह उनके करियर की सबसे बेस्ट रैंकिंग है। वहीं टी20 में भारतीय खिलाड़ी अभिषेक शर्मा नंबर एक पर बरकरार हैं, जबकि दूसरे नंबर पर अब तिलक वर्मा पहुंच चुके हैं। तिलक वर्मा एक स्थान का फायदा लेकर दूसरे नंबर पर पहुंचे हैं। टॉप टेन में भारत के सूर्यकुमार यादव भी मौजूद हैं। सूर्यकुमार यादव छठे स्थान पर हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews