
भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। एशिया कप 2025 नजदीक है। 17 साल में ऐसा पहली बार होने वाला है जब रोहित शर्मा के बिना भारतीय टीम इतने बड़े टूर्नामेंट में उतरेगी। दरअसल, इस बार का एशिया कप T20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। रोहित शर्मा ने T20 से पहले ही संन्यास ले लिया था। 2024 T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा ने संन्यास का ऐलान किया था। हालांकि, यह सभी जानते हैं कि T20 में रोहित शर्मा आज भी किसी से कम नहीं हैं।
एक चर्चा के दौरान रोहित शर्मा से जब मजेदार सवाल किया गया तो उन्होंने इसका ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। दरअसल, रोहित शर्मा से यह सवाल किया गया था कि वर्ल्ड क्रिकेट में ऐसा कौन सा गेंदबाज है, जिसके ओवर में आप हमेशा छक्का लगाना चाहते हैं। इसका जवाब उन्होंने बेहद शानदार तरीके से दिया।
जानिए क्या बोले रोहित शर्मा?
दरअसल इस सवाल का जवाब देते हुए रोहित शर्मा ने कहा, “सच कहूं तो मैं सभी गेंदबाजों को मारना चाहता हूं। मैं सभी गेंदबाजों के खिलाफ छक्का लगाना चाहता हूं। ऐसा कोई एक खास गेंदबाज नहीं है। मेरी सोच हमेशा एक जैसी ही रहती है। मैं बस मारना चाहता हूं, चाहे मेरे सामने कोई भी हो।” रोहित शर्मा का यह जवाब सुनकर सभी हैरान हो गए। उन्होंने किसी एक गेंदबाज का नाम नहीं लिया। उनके मुताबिक, जब भी वह बल्लेबाजी करते हैं, तो हर गेंदबाज के खिलाफ सिक्स लगाने की सोच रखते हैं। बता दें कि रोहित शर्मा आखिरी बार T20 फॉर्मेट में IPL में खेले थे। हालांकि IPL 2025 में उनका बल्ला खामोश रहा था।
कैसा रहा है रोहित शर्मा का करियर?
हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज से पहले रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास का ऐलान कर दिया था। ऐसे में अब रोहित शर्मा सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हुए दिखाई देंगे। बता दें कि रोहित शर्मा का इंटरनेशनल करियर बेहद ही शानदार रहा है। रोहित ने भारत के लिए 67 टेस्ट मुकाबले खेले। इस दौरान 116 पारियों में उन्होंने 40.57 की औसत से 4301 रन बनाए। जबकि वनडे में रोहित ने भारत के लिए 273 मुकाबले खेले और 265 पारियों में 48.76 की औसत से 11,168 रन बनाए। वहीं T20 में रोहित शर्मा के बल्ले से 159 मुकाबलों की 151 पारियों में 32.5 की औसत से 4231 रन निकले। रोहित शर्मा के बल्ले से टेस्ट में 12 शतक, वनडे में 32 शतक और T20 में पांच शतक निकले हैं।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

