रिटायरमेंट को लेकर रोहित शर्मा का बड़ा बयान, कहा – ‘माइक पर बोलने वाले लोग यह तय नहीं कर सकते कि कब तक किसे खेलना है’

रिटायरमेंट की खबरों के बीच रोहित शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। रोहित शर्मा ने कहा है कि 'माइक पर बोलने वाले लोग या पन्ने पर गुना भाग करने वाले लोग मेरा करियर तय नहीं कर सकते। वे यह तय नहीं कर सकते कि कौन कब तक कप्तानी करेगा।'
रिटायरमेंट को लेकर रोहित शर्मा का बड़ा बयान, कहा - 'माइक पर बोलने वाले लोग यह तय नहीं कर सकते कि कब तक किसे खेलना है'

रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल उठाने वाले और संन्यास की सलाह देने वाले लोगों को रोहित शर्मा ने करारा जवाब दिया है। रोहित शर्मा ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अभी संन्यास के बारे में नहीं सोच रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘यह कोई संन्यास लेने का निर्णय नहीं है। उन्होंने कोच और सिलेक्टर्स से बात करके ही इस मैच में न खेलने का फैसला लिया है।’

दरअसल, खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा को मेलबर्न टेस्ट के बाद कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। कई लोगों ने उन्हें संन्यास लेने की सलाह दी थी। वहीं, अब इन खबरों के बीच रोहित शर्मा ने साफ कर दिया है कि वह अभी संन्यास नहीं लेने वाले हैं।

माइक पर बोलने वाले लोग यह तय नहीं कर सकते: Rohit Sharma

सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन रोहित शर्मा ने कहा, “मैं इस मैच में नहीं खेल रहा हूं, लेकिन यह कोई संन्यास का निर्णय नहीं है। मैं पीछे हटने वाला नहीं हूं। हर मिनट परिस्थितियां बदलती हैं। 5-6 महीने के बाद भी स्थिति बदल सकती है। ऐसा नहीं है कि अगर आज आपका बल्ला साथ नहीं दे रहा है, तो आगे भी नहीं देगा। माइक पर बोलने वाले लोग यह तय नहीं कर सकते कि कब तक किसे खेलना है और कौन कब तक कप्तानी करेगा।”

अभी रिटायरमेंट का फैसला नहीं

पिछले लंबे समय से रोहित शर्मा की फॉर्म को लेकर सवाल उठ रहे हैं। न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में भी उनका बल्ला शांत नजर आया था। इसके बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की सीरीज में भी उनका खराब फॉर्म जारी है। ऐसे में उनके संन्यास लेने की खबरें सुर्खियों में थीं। दावा किया जा रहा था कि रोहित शर्मा सिडनी टेस्ट के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि, अब रोहित शर्मा ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह संन्यास नहीं ले रहे हैं। रोहित शर्मा ने कहा है कि, “मैंने सिलेक्टर्स और टीम के हेड कोच से इस बात पर चर्चा की है कि मेरे बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं। इसलिए मैंने इस मैच से हटने का फैसला किया है, लेकिन अभी रिटायरमेंट का फैसला नहीं लिया है। बाहर लैपटॉप, कलम और कागज के साथ बैठे लोग यह तय नहीं कर सकते कि मेरा रिटायरमेंट कब होगा और मुझे क्या निर्णय लेने होंगे।”

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews