रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लॉन्च की अपनी नई जर्सी, कप्तान रजत पाटीदार ने कराया फोटोशूट

आईपीएल 2025 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है। टीम ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर इसका एक फोटो पोस्ट किया है, जिसमें कप्तान रजत पाटीदार इसे पहने हुए दिखाई दे रहे हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लॉन्च की अपनी नई जर्सी, कप्तान रजत पाटीदार ने कराया फोटोशूट

आईपीएल 2025 के लिए सभी टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दरअसल, 22 मार्च से इस महा टूर्नामेंट की शुरुआत होगी, जिसे भारत में किसी त्योहार से कम नहीं माना जाता है। सभी टीमें इसके लिए जमकर तैयारी कर रही हैं। इसी कड़ी में टीमें अपनी नई जर्सी भी लॉन्च कर रही हैं। अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है।

बता दें कि आईपीएल 2025 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रजत पाटीदार को अपना नया कप्तान चुना है। टीम में विराट कोहली, कुणाल पांड्या, लियाम लिविंगस्टोन और फिल साल्ट जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि तेज गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार को भी टीम ने जोड़ा है। ऐसे में, आईपीएल 2025 में आरसीबी की टीम बेहद मजबूत नजर आ रही है।

कितनी होगी RCB की टीम की जर्सी की कीमत?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी नई जर्सी लॉन्च की है। इसे लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टीम के ऑफिशियल हैंडल से एक पोस्ट की गई है, जिसमें टीम के कप्तान रजत पाटीदार आरसीबी की नई जर्सी पहने हुए नजर आ रहे हैं और अपने फैंस से एक बार फिर आरसीबी को सपोर्ट करने की अपील कर रहे हैं। इसके अलावा, फैंस को इस बात की भी जानकारी दी गई है कि वे आरसीबी की नई जर्सी कहां और कब से खरीद सकते हैं। बता दें कि इस जर्सी को आरसीबी की वेबसाइट, पूमा की ऑफिशियल वेबसाइट और ऐप से खरीदा जा सकता है। हालांकि, अब तक टीम की ओर से इस जर्सी की कीमत जारी नहीं की गई है। जर्सी 12 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

पहला मैच RCB और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा

बता दें कि आईपीएल 2025 का पहला मैच आरसीबी और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा। इससे पहले ही आरसीबी ने अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है। यह जर्सी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैंस को बेहद पसंद आ रही है। हालांकि, यह जर्सी लगभग पिछले सीजन की जर्सी जैसी ही नजर आ रही है, लेकिन इसमें हल्का कलर कॉम्बिनेशन बदला गया है। दरअसल, टी-शर्ट के ऊपरी हिस्से का रंग हल्का डार्क ब्लैक नजर आ रहा है, जबकि निचला हिस्सा डार्क रेड दिखाई दे रहा है। अब इसी जर्सी को पहनकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 22 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स के मैदान में उतरेगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews