रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) इस युवा पर जता सकती है भरोसा, बना सकती है टीम का कप्तान!

आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम नए कप्तान के साथ नजर आएगी। हालांकि अभी तक कप्तान के नाम को लेकर टीम की ओर से कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) इस युवा पर जता सकती है भरोसा, बना सकती है टीम का कप्तान!

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने पिछले कप्तान फाफ डू प्लेसिस को रिलीज कर दिया। इसके बाद अब टीम के सामने नए कप्तान के चेहरे को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। उम्मीद लगाई जा रही है कि टीम नए कप्तान के रूप में युवा खिलाड़ी को मौका दे सकती है। हालांकि टीम में विराट कोहली, भुवनेश्वर कुमार, फिल साल्ट जैसे बड़े खिलाड़ी शामिल है। लेकिन टीम अपने कप्तान के रूप में युवा खिलाड़ी को चुन सकती है।

RCB की टीम ने मेगा ऑक्शन में क्रुणाल पांड्या, लियाम लिविंग्स्टन जैसे बड़े खिलाड़ियों को खरीदा है। इसके साथ ही टीम में इस बार भुवनेश्वर कुमार भी दिखाई देंगे। बता दें कि भुवनेश्वर कुमार सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर चुके हैं।

क्या विराट कोहली फिर संभालेंगे RCB के कमान?

कुछ समय पहले तक यह खबर वायर वायरल हो रही थी कि विराट कोहली एक बार फिर कप्तान के रूप में RCB की कमान संभाल सकते हैं। दरअसल मेगा ऑक्शन में RCB की टीम ने किसी भी बड़े चेहरे पर बोली नहीं लगाई। उम्मीद जताई जा रही थी कि टीम केएल राहुल या ऋषभ पंत को टीम में शामिल कर सकती है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद खबर सामने आई थी कि विराट कोहली ही आरसीबी की कप्तानी करेंगे। हालांकि अभी तक विराट कोहली की ओर से इसे लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है और ना ही टीम की ओर से इसे लेकर आधिकारिक घोषणा की गई है।

इस युवा खिलाड़ी को मिल सकती है टीम की कमान!

दरअसल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मध्य प्रदेश टीम की कमान रजत पाटीदार के हाथों में हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रजत पाटीदार की टीम मध्य प्रदेश ने शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में उनके इस कप्तानी प्रदर्शन को देखते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम रजत पाटीदार को नया कप्तान चुन सकती है। हालांकि टीम की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि रजत पाटीदार को एक युवा कप्तान के तौर पर टीम सामने ला सकती है। रजत पाटीदार ने RCB के लिए कई शानदार पारियां खेली है। जिसके चलते ही RCB की टीम ने उन्हें रिटेन किया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews