इस 2 भारतीय तेज गेंदबाजों को किसी भी कीमत पर खरीदेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), जानिए किसका नाम है शामिल?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) इस मेगा ऑक्शन में अपने सबसे कमजोर पक्ष गेंदबाजी को मजबूत करना चाहेगी। ऐसे में टीम 2 ऐसे गेंदबाजों को शामिल करना चाहेगी जो अपनी गेंदबाजी से कभी भी मैच का रुख बदल सकते हैं। चलिए इन तीन गेंदबाजों के बारे में जानते हैं।
इस 2 भारतीय तेज गेंदबाजों को किसी भी कीमत पर खरीदेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), जानिए किसका नाम है शामिल?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मेगा ऑक्शन से पहले अपनी रिटेन लिस्ट में सभी को चौंका दिया। दरअसल टीम ने सिर्फ 3 खिलाडियों को ही रिटेन किया है। RCB की टीम ने विराट कोहली, रजत पाटीदार और यश दयाल को ही आने वाले सीजन के लिए रिटेन किया है। वहीं अब सभी फैंस को उम्मीद है कि टीम मेगा ऑक्शन में कुछ बड़े चेहरे टीम में शामिल करने की कोशिश करेगी। हालांकि अभी टीम के पास 3 RTM उपलब्ध हैं। यानी RCB अभी अपने तीन पुराने खिलाडियों को टीम में शामिल कर सकती है।

हालांकि रिपोर्ट्स की मानें तो टीम RTM के जरिए सिर्फ मोहम्मद सिराज को टीम में जोड़ सकती है। जबकि टीम की योजना है कि एक बड़े पर्स के साथ मेगा ऑक्शन में जाया जाए, ताकि युवा खिलाड़ियों को टीम में जोड़ा जा सके। मेगा ऑक्शन में इस बार कई बड़े नाम शामिल होने वाले हैं, ऐसे में RCB की कोशिश रहेगी कि इन्हें टीम में जोड़ा जाए।

मोहम्मद शमी पर रहेगी RCB की नजर

दरअसल टीम इंडिया के सबसे चर्चित गेंदबाज मोहम्मद शमी भी इस बार मेगा ऑक्शन का हिस्सा रहने वाले हैं। शमी ने कई टीमों के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में RCB चाहेगी की शमी को बड़ी रकम देकर टीम में शामिल किया जाए। दरअसल शमी के पास कई मैचों का अनुभव है इसके साथ ही वे बड़े मैचों में खेलने की काबिलियत रखते हैं। RCB की कमजोर कड़ी को शमी दूर कर सकते हैं। हालांकि मोहम्मद शमी आईपीएल में गुजरात टाइटन के लिए खेलते हैं। लेकिन इस बार टीम ने उन्हें रिटेन नहीं किया है। ऐसे में RCB की टीम उन्हें अपनी टीम में शामिल कर सकती है।

अर्शदीप सिंह पर भी खेल सकती है दाव

इसके साथ ही RCB की नजर एक और खिलाडी पर रहेगी। दरअसल अर्शदीप सिंह भी टीम के लिए एक शानदार गेंदबाज हो सकते हैं। हालांकि मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अर्शदीप सिंह पर कोलकाता नाइट राइडर्स की भी नजर है। लेकिन RCB की कोशिश रहेगी कि भारत के इस युवा तेज गेंदबाज को किसी भी कीमत पर टीम में जोड़ा जाए। बता दें कि अर्शदीप पिछले सीजन तक पंजाब किंग्स की टीम से खेले थे। लेकिन इस बार पंजाब ने उन्हें रिटेन नहीं किया है ऐसे में कई बड़ी टीमें उन्हें खरीदने की लाइन में दिखाई दे सकती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews