पहले मैच में इन खिलाड़ियों के साथ उतरेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु! किस्मत फिर देगी धोखा, बारिश में धुल सकता है मुकाबला

आज से आईपीएल 2025 की शुरुआत हो रही है। पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच खेला जाएगा। आईपीएल 2025 में सभी की निगाहें आरसीबी की टीम पर रहने वाली हैं। दरअसल, टीम बेहद संतुलित नजर आ रही है, ऐसे में टीम अपना पहला खिताब जीत सकती है। आज के मैच के लिए आरसीबी की प्लेइंग 11 क्या हो सकती है, इस खबर में हम आपको बताएंगे।
पहले मैच में इन खिलाड़ियों के साथ उतरेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु! किस्मत फिर देगी धोखा, बारिश में धुल सकता है मुकाबला

आज आईपीएल 2025 का पहला मुकाबला आरसीबी और केकेआर की टीम के बीच होगा। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान में खेला जाएगा। हालांकि, मुकाबले में 74% बारिश की आशंका जताई जा रही है। आज कोलकाता में पूरे दिन बादल रहेंगे और दिन में हल्की बारिश हो सकती है। ऐसे में आज का मैच बारिश के कारण दिक्कतों में गिर सकता है। लेकिन अगर मैच होता है, तो यह बेहद शानदार मैच होगा क्योंकि दोनों ही टीमें बहुत संतुलित नजर आ रही हैं।

आज होने वाले इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम की प्लेइंग 11 क्या रहेगी और कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11 क्या रहेगी, यह देखना दिलचस्प होगा। आज दोनों ही टीमों का आईपीएल 2025 का पहला मुकाबला है, ऐसे में टीम अपने उन खिलाड़ियों को चेक कर सकती है, जिन पर बड़ी रकम खर्च की गई है।

कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

आईपीएल के सभी मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग जिओ हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी, जबकि टीवी ब्रॉडकास्ट पार्टनर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क है। नेटवर्क 18 चैनल पर भी इसका लाइव प्रसारण देखा जा सकेगा। बता दें कि आज होने वाले मुकाबले में दोनों नए कप्तान देखने को मिलेंगे। आईपीएल 2025 के लिए दोनों ही टीमों ने नए कप्तानों का ऐलान किया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से रजत पाटीदार, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स से अजिंक्य रहाणे को जिम्मेदारी मिली है। पिछला सीजन अजिंक्य रहाणे के लिए मुश्किल रहा था। मेगा ऑक्शन में अजिंक्य रहाणे पर शुरुआत में किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई थी, लेकिन अंत में कोलकाता की टीम ने उन्हें अपनी टीम से जोड़ लिया और कप्तान बना दिया।

आरसीबी की प्लेइंग इलेवन पर सभी की नजरें टिकी

आज होने वाले इस मुकाबले में आरसीबी की प्लेइंग इलेवन पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। दरअसल, टीम के फैंस टीम को पहली ट्रॉफी उठाते हुए देखना चाहते हैं। लिहाजा, आज आईपीएल 2025 का पहला मैच है, ऐसे में पहले ही मैच से टीम को जीत दर्ज करनी होगी और जीत के आगाज के साथ ही आईपीएल 2025 में कदम रखना होगा। टीम में विराट कोहली और रजत पाटीदार के अलावा भी कई बड़े चेहरे नजर आ रहे हैं। दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में फिल सॉल्ट, लियाम लिविंगस्टोन, टिम डेविड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड जैसे बड़े खिलाड़ी हैं, जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपना पहला खिताब जिताने में मदद कर सकते हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार हो सकती है

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), सुनील नरेन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, अंगकृष रघुवंशी/मनीष पांडे, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल सॉल्ट, लियाम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, और सुयश शर्मा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews