RR vs PBKS: आईपीएल में आज RR vs PBKS का मुकाबला, क्या पंजाब बिगाड़ सकती है राजस्थान का गेम, मैच से पहले यहां जाने पिच रिपोर्ट

RR vs PBKS: आज आईपीएल के 65वे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स आमने-सामने होने वाले है। आपको बता दें यह मुकाबला जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।
RR vs PBKS: आईपीएल में आज RR vs PBKS का मुकाबला, क्या पंजाब बिगाड़ सकती है राजस्थान का गेम, मैच से पहले यहां जाने पिच रिपोर्ट

RR vs PBKS: आईपीएल 2024 (IPL 2024) का 65वां मुकाबला आज जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जाना है। दरअसल यह मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाला है। वहीं बुधवार 15 अप्रैल को होने वाले इस मैच से पहले हम आपको जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम की पिच रिपोर्ट देने वाले है। दरअसल आज के मैच में शुभमन गिल और संजू सेमसन आमने-सामने होंगे।

दरअसल आईपीएल 2024 में अभी तक राजस्थान ने सिर्फ दो मैच हारे है। राजस्थान ने अब तक लखनऊ, दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसी सभी बड़ी टीमों को पराजित किया है। जबकि अंक तालिका पर नजर डाली जाए तो राजस्थान की टीम दूसरे स्थान पर है। वहीं पंजाब किंग्स की बात की जाए तो पंजाब किंग्स इस आईपीएल की क्वालीफाई की रेस से बाहर हो चुका है। पंजाब ने अब तक 12 मैच खेले हैं जिसमें से सिर्फ 4 में जीत हासिल की हैं जबकि 8 में हार का सामना किया है। जिसके चलते पंजाब की टीम अंक तालिका में 10वें स्थान पर है।

जानिए आज के मैच की पिच रिपोर्ट:

दरअसल आज आईपीएल 2024 का 65वा मुकाबला जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होने वाला है। यहां की पिच की बात की जाए तो यहां बल्लेबाजों का दबदबा रहता है। सवाई मान सिंह स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, जानकारी दे दें की जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होने वाले मुकाबले हाई-स्कोरिंग मुकाबले होते है।

पिछले मुकाबले में इस मैदान पर हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिला था। जिसमें दोनों मैचों में राजस्थान ने जीत हासिल की थी। हालांकि शुरुआत में तेज गेंदबाजों को इस मैदान पर स्विंग मिल सकती है। वहीं मैच में आगे बढ़ने में स्पिनर्स भी इस मैदान पर अच्छे साबित हो सकते है।

आज के मैच के लिए दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11:

राजस्थान रॉयल्स की टीम: संजू सैमसन (कप्तान & विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा और युजवेंद्र चहल, रोवमन पॉवेल।

पंजाब किंग्स की टीम: सैम करन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), राइली रुसो, शशांक सिंह, जितेश शर्मा, आशुतोष शर्मा, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर और अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बरार।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews