RR vs RCB Pitch Report: आज आईपीएल के 19वे मुकाबले में राजस्थान के सामने होगी बेंगलुरु की चूनौती, मैच से पहले जानिए कैसी होगी आज की पिच

RR vs RCB Pitch Report: आज आईपीएल के 19वे मुकाबले में राजस्थान के सामने होगी बेंगलुरु की चूनौती, मैच से पहले जानिए कैसी होगी आज की पिच

RR vs RCB Pitch Report: आईपीएल 2024 (IPL 2024) का 19वां मुकाबला आज जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जाना है। दरअसल यह मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाला है। वहीं शनिवार 6 अप्रैल को होने वाले इस मैच से पहले हम आपको जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम की पिच रिपोर्ट देने वाले है। दरअसल आज के मैच में विराट कोहली और संजू सेमसन आमने-सामने होंगे।

आईपीएल 2024 के 19वे मुकाबले में आज आरसीबी के सामने राजस्थान की चूनौती होगी। आपको बता दें की बेंगलुरु ने अपना पिछला मुकाबला लखनऊ के खिलाफ खेला था जिसमें बेंगलुरु को हार का सामना करना पड़ा था।

जानिए आज के मैच की पिच रिपोर्ट:

आज आईपीएल 2024 का 19वा मुकाबला आज जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होने वाला है। दरअसल यहां की पिच की बात की जाए तो यहां बल्लेबाजों का दबदबा रहता है। सवाई मान सिंह स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, जानकारी दे दें की जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होने वाले मुकाबले हाई-स्कोरिंग मुकाबले होते है। पिछले मुकाबले में इस मैदान पर हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिला था। जिसमें दोनों मैचों में राजस्थान ने जीत हासिल की थी। हालांकि शुरुआत में तेज गेंदबाजों को इस मैदान पर स्विंग मिल सकती है। वहीं मैच में आगे बढ़ने में स्पिनर्स भी इस मैदान पर अच्छे साबित हो सकते है।

आज के मैच के लिए दोनों टीमें:

राजस्थान: संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, जॉस बटलर, रियान पराग, शिमरॉन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, नांद्रे बर्गर और युजवेंद्र चहल।

बेंगलुरु: फाफ डुप्लेसी (कप्तान), विराट कोहली, कैमरन ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत (विकेटकीपर), रीस टॉप्ली, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल और महिपाल लोमरोर।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews