Sachin Tendulkar ने की भारतीय शूटर मनु भाकर की जमकर तारीफ, कहा – ‘पूरा भारत आपके नाम का जयघोष कर रहा’

पेरिस ओलंपिक 2024 में देश का नाम रोशन करने के बाद भारतीय शूटर मनु भाकर को दुनियाभर से बधाइयाँ मिल रही है। वहीं अब दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने मनु भाकर की तारीफ की है।
Sachin Tendulkar ने की भारतीय शूटर मनु भाकर की जमकर तारीफ, कहा – ‘पूरा भारत आपके नाम का जयघोष कर रहा’

भारतीय शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में दो पदक जीतकर दुनियाभर में अपना और देश का नाम रोशन किया है। दरअसल उनकी इस ऐतिहासिक जीत के बाद, उन्हें पूरे देश से बधाइयाँ मिल रही है। वहीं अब इस सिलसिले में भारतीय खेल जगत के दिग्गज और ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने भी मनु की तारीफ की है।

जानकारी के अनुसार सचिन ने मनु की उपलब्धियों को भारत के लिए गर्व का क्षण बताया और उनके द्वारा दिखाए गए समर्पण और संघर्ष की सराहना की है। दरअसल न सिर्फ सचिन बल्कि कई बड़ी हस्तियों ने मनु भाकर को इस उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से मनु भाकर ने की मुलाकात

दरअसल हाल ही में, मनु भाकर ने महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) से मुलाकात की है, जिसे उन्होंने अपने जीवन के सबसे खास पलों में से एक बताया। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं, जिनमें मनु अपने जीते हुए दो मेडल्स के साथ सचिन के साथ खड़ी दिखाई दे रही हैं। मुलाकात के बाद मनु ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, “सचिन सर से मिलना मेरे लिए एक अद्भुत अनुभव रहा। उनकी प्रेरणादायक यात्रा ने हम जैसे अनगिनत लोगों को प्रोत्साहित किया है। उनका आशीर्वाद पाकर मैं बेहद खुश और भाग्यशाली महसूस कर रही हूं।”

सचिन तेंदुलकर का संदेश: “पूरा भारत आपके नाम का जयघोष कर रहा है”

वहीं सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने भी मनु भाकर के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं है। उन्होंने लिखा, ‘आप और आपके परिवार से मिलना मेरे लिए भी एक विशेष अनुभव था। आपकी कामयाबी न केवल देश के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह युवा लड़कियों और उनके सपनों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।’ दरअसल सचिन ने आगे कहा कि, “पूरा भारत आपके नाम का जयघोष कर रहा है और मुझे पूरा यकीन है कि आप इसी तरह आगे भी नए-नए कीर्तिमान स्थापित करती रहेंगी।”

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews