एक बार फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं आए पाकिस्तान के कप्तान, क्या भारत के साथ होने वाले मुकाबले को पाकिस्तान करेगा बायकॉट?

क्या सुपर 4 में होने वाले भारत-पाकिस्तान के मुकाबले को लेकर फिर विवाद खड़ा होगा? जिस प्रकार पाकिस्तान की टीम ने यूएई के खिलाफ मुकाबले को बायकॉट करने की धमकी दी थी। क्या एक बार फिर भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले में भी पाकिस्तान का यही रवैया देखने को मिलेगा।
एक बार फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं आए पाकिस्तान के कप्तान, क्या भारत के साथ होने वाले मुकाबले को पाकिस्तान करेगा बायकॉट?

एशिया कप 2025 में कल यानी 21 सितंबर को भारत और पाकिस्तान का एक बार फिर बड़ा मुकाबला होने वाला है। दोनों टीमें सुपर 4 के मुकाबले में आमने-सामने आएंगी। लेकिन इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा फिर चर्चा में आ गए। सलमान अली आगा ने एक बार फिर ऐसी हरकत कर दी है, जिसने भारत-पाकिस्तान के 14 सितंबर के मुकाबले के बाद हुए हाथ मिलाने विवाद को फिर बढ़ा दिया।

जानकारी दीजिए कि पाकिस्तान का आखिरी ग्रुप स्टेज का मुकाबला यूएई की टीम के खिलाफ था। मुकाबले से पहले पाकिस्तान की ओर से एशिया कप को बायकॉट करने की मांग उठी थी। दरअसल पीसीबी की ओर से मैच रेफरी एंडी पायक्राफ्ट को हटाने की मांग की गई थी। हालांकि आईसीसी ने पीसीबी की मांग ठुकरा दी थी।

क्या है पूरा विवाद?

दरअसल 14 तारीख को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम ने शानदार जीत हासिल की थी। जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया और सीधे ड्रेसिंग रूम में चले गए। उसके बाद पीसीबी की ओर से यह आरोप लगाया गया कि मैच रेफरी द्वारा टॉस के समय भी भारतीय खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव को हाथ मिलाने से मना किया गया था। इसके बाद से ही पाकिस्तान ने मैच रेफरी को हटाने की मांग कर दी और यूएई के खिलाफ मैच को भी बायकॉट करने की धमकी दे डाली थी। हालांकि पीसीबी की इस मांग को आईसीसी की ओर से खारिज कर दिया गया। लेकिन भारत के साथ हुए मैच के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए नहीं आए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं आए पाकिस्तान के कप्तान

वहीं अब भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले सुपर 4 के मुकाबले से पहले एक बार फिर यह मामला बढ़ गया है। बता दें कि मुकाबले से पहले पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा एक बार फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं आए हैं। अब उन्हें लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई फैंस का कहना है कि पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के कारण अब सलमान अली आगा मीडिया के सामने आने से परहेज कर रहे हैं। जबकि प्रेस कॉन्फ्रेंस में आने या ना आने का कारण पाकिस्तान क्रिकेट टीम की ओर से नहीं बताया गया है। ऐसे में अब फिर यह विवाद खड़ा हो गया है कि क्या पाकिस्तान भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले को खेलेगा या नहीं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews