Sania Mirza और Shoaib Malik का नहीं हो रहा है तलाक! रियलिटी शो में नजर आएगा कपल

Sania Mirza और Shoaib Malik का नहीं हो रहा है तलाक! रियलिटी शो में नजर आएगा कपल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कुछ दिनों से लगातार यह खबरें सामने आ रही है कि टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा (Sania Mirza) और उनके पति पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) का रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है। हर जगह यह कहा जा रहा है कि दोनों के बीच अनबन हो गई है और यह तलाक लेने वाले हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में तो यह भी कहा गया कि शोएब मलिक को किसी पाकिस्तानी एक्ट्रेस से प्यार हो गया है, जिस वजह से वह सानिया को तलाक दे रहे हैं। हालांकि, इन सभी बातों पर दोनों सितारों की ओर से कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। ये कहा जा रहा है कि अपने कानूनी मसले सुलझाने के बाद यह दोनों तलाक का अनाउंसमेंट करेंगे। लेकिन इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सभी को हैरान कर दिया है।

हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक यह दोनों ओटीटी प्लेटफॉर्म उर्दूफ्लिक्स पर एक शो में साथ में दिखाई देने वाले हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए इस बात की जानकारी दी गई है। शेयर की गई पोस्ट में सानिया और शोएब एक दूसरे को थामे हुए दिखाई दे रहे हैं। ओटीटी पर आने वाले इस शो का नाम द मिर्जा मलिक बताया जा रहा है। प्लेटफॉर्म ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करते हुए लिखा जल्द ही आ रहा है द मिर्जा मलिक शो। इस पोस्ट को देखकर फैंस बहुत ही हैरान हो गए हैं।

View this post on Instagram

A post shared by UrduFlix (@urduflixofficial)

Must Read- Indore : डी-मार्ट में चोरी करते पकड़ाए ग्राहक, 10 हजार का सामान लेकर हो रहे थे फरार

पोस्ट सामने आने के बाद फैंस ने इस पर तरह-तरह के रिएक्शन देना भी शुरू कर दिए हैं। सानिया और शोएब की अनबन की खबरें सामने आने के बाद फैंस मायूस हो गए थे। अब पोस्ट को देखकर फैंस खुश दिखाई दे रहे हैं और अपनी खुशी को जाहिर भी कर रहे हैं। पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि इनकी जोड़ी सलामत रहे। दूसरे यूजर ने कहा कि आप दोनों को एक दूसरे को माफ करके साथ आ जाना चाहिए, आप साथ में अच्छे लगते हैं। इसके अलावा और भी कई कमेंट इस पोस्ट पर देखे जा रहे हैं।

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के एक शो में साथ दिखाई देने की इस खबर ने फैंस को खुश तो जरूर कर दिया है, लेकिन अभी भी यह साफ नहीं हो पाया है कि इन दोनों के तलाक को लेकर जो खबरें चल रही है वह वाकई में सच है या फिर अफवाह। किसी ऑफिशियल अनाउंसमेंट के बाद ही इनके रिश्ते की सच्चाई फैंस के सामने आ सकेगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews