शोएब मलिक की तीसरी शादी को लेकर बोली सानिया मिर्ज़ा, कहा – ‘कुछ समय पहले हो गया है तलाक’

शोएब मलिक की तीसरी शादी को लेकर बोली सानिया मिर्ज़ा, कहा – ‘कुछ समय पहले हो गया है तलाक’

Sania Mirza On Shoaib Malik: पाकिस्तान के चर्चित क्रिकेटर शोएब मलिक और सानिया मिर्ज़ा के रिश्ते पर सभी की नजरे टिकी हुई है। वहीं इन चर्चाओं के बीच ही शोएब मलिक ने शनिवार को अपने ताजगी से भरे हुए सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से सना जावेद के साथ की गई शादी की तस्वीरें साझा की थीं। इसके बाद सभी लोगों की नजरे सानिया मिर्जा पर टिकी हुई थी। अब इस मामले में सानिया की पहली प्रतिक्रिया आई है। जिसमे उन्होंने लिखा है की -‘कुछ महीनों पहले ही तलाक हो गया है।’

वहीं कुछ समय पहले सानिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से एक संदेश शेयर किया था,जिसमें उन्होंने लिखा था, “तलाक मुश्किल है। शादी मुश्किल है। अपनी मुश्किलें खुद चुनें। जीवन आसान नहीं, ये हमेशा ही मुश्किल रहेगा लेकिन हम मुश्किल को चुन सकते हैं। ध्यान से चुनें।”

तलाक की आधिकारिक पुष्टि:

लेकिन अब सानिया की तरफ से तलाक की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है, लेकिन शोएब मलिक द्वारा की गई शादी की तस्वीरें साझा करने के बाद सानिया का यह बयान सुर्खियों में है। आपको बता दें सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की शादी 2010 में हुई थी। इससे पहले शोएब की पहली शादी आयशा सिद्दीकी से हुई थी, और अब शोएब ने तीसरी शादी पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस सना जावेद से कर ली है।

यह शादी सानिया और शोएब के विवादों को फिर से सुर्ख़ियों में लेकर आ रही है, जो कुछ साल पहले हुए थे। उनका काफी समय से पति शोएब के साथ तनाव बना रहा है। इस समय तक, सानिया ने इस घटना पर अधिक संवेदनशीलता या आधिकारिक रूप से जवाब देने से इनकार किया था। लेकिन अब उन्होंने एक पोस्ट में छोटे शब्दों में इसपर प्रतिक्रिया दी है जिसमे उन्होंने कुछ महीनो पहले ही तलाक हो जाने की बात कही हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews