संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों पर बरसे! दे दी बाहर करने की धमकी, जानिए क्या कहा?

इस समय राजस्थान रॉयल्स की टीम मुश्किलों का सामना कर रही है। दरअसल, आईपीएल 2025 में टीम का खराब प्रदर्शन मुसीबत बन गया है। इस समय टीम पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है। आज टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबला खेलेगी, ऐसे में फैंस चाहेंगे कि टीम जीतकर पॉइंट्स टेबल में ऊपर आए।
संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों पर बरसे! दे दी बाहर करने की धमकी, जानिए क्या कहा?

इस समय राजस्थान रॉयल्स की हालत नाजुक नजर आ रही है। दरअसल, टीम पॉइंट्स टेबल में बुरी तरह फंस चुकी है। टीम ने लगातार 2 मैच जीते, लेकिन गुजरात टाइटंस के सामने बड़ी हार झेलनी पड़ी, जिसके चलते पॉइंट्स टेबल में टीम सातवें स्थान पर पहुंच गई। वहीं आज टीम आरसीबी से भिड़ेगी। इस मुकाबले से पहले टीम के कप्तान संजू सैमसन ने सभी खिलाड़ियों को सावधान कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अगर टीम का बैलेंस बिगड़ा या किसी खिलाड़ी की खराब फॉर्म देखने को मिली, तो वह उसे बेंच पर बैठा देंगे और दूसरे खिलाड़ियों को मौका देंगे।

दरअसल, इस मैच से पहले सैमसन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने कहा कि हमने बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को भी मौका देने के लिए खरीदा है। असल में फ्रेंचाइजी मालिक ऐसी टीम चाहते हैं जो ट्रॉफी जीते। वे चाहते हैं कि आप चैंपियन बनो, फिर चाहे आप जूनियर खिलाड़ियों को खिलाओ या अनुभवी खिलाड़ियों को।

हम शुरुआती स्टेज से अब आगे बढ़ चुके हैं: संजू सैमसन

इस दौरान संजू सैमसन ने कहा कि हम निश्चित रूप से जीतने के लिए ही खेलते हैं। यह फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने बड़े या छोटे खिलाड़ी हैं, यह बात तय है कि सभी टीम में हर मैच जीतने के लिए हैं, और हम भी यही करना चाहते हैं। मुझे लगता है कि हम टूर्नामेंट के शुरुआती स्टेज से अब आगे बढ़ चुके हैं। मुझे अब लगता है कि यही सही समय है। हमें अब ज्यादा से ज्यादा मैच जीतने की जरूरत है और यह तभी हो सकता है जब हम खुद पर भरोसा रखें।

जानिए युवाओं को लेकर क्या बोले संजू सैमसन

दरअसल, राजस्थान रॉयल्स ने कई युवा खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। मेगा ऑक्शन में ज्यादातर युवा खिलाड़ियों पर टीम की नजर रही। टीम में 13 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी शामिल किया गया है, हालांकि अब तक उन्हें एक भी मौका नहीं मिला है। इसे लेकर कई बड़े दिग्गज भी सवाल उठा चुके हैं और टीम की रणनीति से नाराज नजर आए हैं। ऑक्शन से पहले टीम ने युवाओं पर ही जोर दिया था। इसे लेकर संजू सैमसन ने कहा कि मैं मानता हूं कि इस बार हमारे पास नौजवानों की टीम है, लेकिन यह एक सकारात्मक चीज है। मुझे लगता है कि यह उम्र के लिहाज से काफी युवा है, लेकिन अगर उनके अनुभव को देखा जाए तो कई खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल मैच खेले हैं और उन्हें आईपीएल का भी अच्छा अनुभव है। मुझे नहीं लगता कि ये क्रिकेट के नजरिए से नए हैं।

बता दें कि अगर टीम आज आरसीबी से हारती है, तो वह हैदराबाद से भी नीचे पहुंच सकती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews