संजू सैमसन के पिता ने दिया बड़ा बयान, धोनी-विराट और रोहित-द्रविड़ पर लगाया गंभीर आरोप, कहा – इन लोगों ने मेरे बेटे को….

संजू सैमसन के पिता विश्वनाथ सैमसन ने एक बड़ा बयान दिया है। दरअसल उन्होंने भारतीय टीम के कई बड़े खिलाडियों पर गंभीर आरोप लगाया है। वहीं इस मामले की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा की जा रही है। जानिए संजू के पिता ने क्या कहा।
संजू सैमसन के पिता ने दिया बड़ा बयान, धोनी-विराट और रोहित-द्रविड़ पर लगाया गंभीर आरोप, कहा - इन लोगों ने मेरे बेटे को....

संजू सैमसन का नाम पिछले कुछ समय से चर्चा में बना हुआ है। दरअसल भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रही टी 20 सीरीज में संजू सैमसन ने शानदार शतक लगाया जिसके चलते उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी। वहीं अब उनके पिता ने एक बड़ा बयान दिया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर जमकर चर्चा हो रही है। दरअसल संजू सैमसन ने एमएस धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों के कारण सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है।

दरअसल संजू सैमसन के पिता सैमसन विश्वनाथ का कहना है कि धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ इन चार खिलाडियों ने उनके बेटे संजू सैमसन का करियर बर्बाद किया। हालांकि इस बयान के बाद लोगों की अलग अलग राय देखने को मिली है।

इन लोगों ने मेरे बेटे को सताया : विश्वनाथ

जानकारी के अनुसार एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान संजू सैमसन के पिता विश्वनाथ ने यह बयान दिया है। उनका कहना है कि “ऐसे 3-4 लोग हैं, जिनके कारण मेरे बेटे संजू के करियर के 10 साल बरबाद हो गए। धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़। इन चारों के कारण मेरे बेटे को 10 साल तक संघर्ष करना पड़ा। मगर इन लोगों ने जितना मेरे बेटे को सताया, मेरा बेटा संजू उतना ही मजबूत बनते चले गया” दरअसल संजू सैमसन कई बार भारतीय टीम का हिस्सा बने मगर उन्हें प्लेइंग में नहीं जगह मिल सकी। संजू सैमसन 2024 में भारत के टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड का हिस्सा भी रहे। हालांकि उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल सकी।

मौके का उठाया पूरा फायदा

हालांकि इस सीरीज में भारतीय के नए कप्तान सूर्य कुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर ने संजू सैमसन पर भरोसा दिखाते हुए हुए उन्हें प्लेइंग 11 में जगह दी। जिसके बाद संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक अद्भुत पारी खेली। संजू सैमसन ने इस पारी के चलते कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। संजू सैमसन लगातार दो टी 20 इंटरनेशनल मैचों में शतक लगाने वाले पहले प्लेयर भी बन गए। इसी के साथ उन्होंने एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी बराबर कर लिया। हालांकि पिछले मुकाबले में संजू का बल्ला नहीं बोला और वे शून्य के स्कोर पर आउट हो गए।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews