Commonwealth Games 2022 : सौरव घोषाल ने स्क्वाश में जीता ब्रॉन्ज मेडल

Commonwealth Games 2022 : सौरव घोषाल ने स्क्वाश में जीता ब्रॉन्ज मेडल

खेल, डेस्क रिपोर्ट। भारत के स्क्वाश खिलाड़ी सौरव घोषाल ने इंग्लैंड के जेम्स विलस्ट्रॉप को 11-6, 11-1, 11-4 से मात देकर स्क्वाश के पुरुष सिंगल्स में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। 35 वर्षीय घोषाल ने स्क्वाश में भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स में पहला मेडल जीता है।

— Team India (@WeAreTeamIndia) August 3, 2022

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में जन्मे सौरव घोषाल को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है, उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में भी सिल्वर मेडल अपने नाम किया था, जबकि एशियन गेम्स में वह 5 ब्रॉन्ज, एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल अपने नाम कर चुके हैं।

आपको बता दे, इस मेडल के साथ भारत के कुल 15 पदक हो गए। वेटलिफ्टिंग में भारत ने सबसे ज्यादा 9 मेडल जीते है, जहां वेटलिफ्टर मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा और अचिंता शेउली ने गोल्ड मेडल जीता वहीं संकेत सरगर, बिंदियारानी देवी और विकास ठाकुर ने सिल्वर मेडल जबकि गुरुराजा पुजारी, हरजिंदर कौर और लवप्रीत सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है।

इसके अलावा भारत ने लॉन बाउल्स और टेबल टेनिस में गोल्ड वहीं बैडमिंटन में रजत पदक पर कब्जा जमाया है। जूडो में दो मेडल भारत के नाम है, जिसमें सुशीला देवी ने रजत और विजय यादव ने कांस्य पदक जीता है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews