गाबा टेस्ट का दूसरा सेशन बारिश में धुला, अब तक सिर्फ 13.2 ओवर का हुआ खेल, जानिए भारतीय टीम में क्या हुए बदलाव?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। ऑस्ट्रेलिया का पहला सेशन तक स्कोर 28/0 हो गया था। हालांकि बारिश के कारण खेल रोक दिया गया है।
गाबा टेस्ट का दूसरा सेशन बारिश में धुला, अब तक सिर्फ 13.2 ओवर का हुआ खेल, जानिए भारतीय टीम में क्या हुए बदलाव?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है। सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में बारिश ने बाधा डालना शुरू कर दिया है। पहले ही दिन के खेल में पहले स्टेशन के बाद बारिश ने मैच को रोक दिया। पहले सेशन तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 28/0 रन हो चुका था। इसके बाद दूसरे सेशन का खेल लगभग बारिश में धुल गया। गाबा का मैदान पूरी तरह गीला दिखाई दिया। मैदान पूरी तरह गीला हो जाने के चलते बारिश रुक जाने के बाद भी इसे सुखाने में समय लग सकता है।

इससे पहले भारतीय टीम ने टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। रोहित शर्मा ने कहा कि पिच पर घास है और ओवरकास्ट परिस्थितियां भी है। इसलिए हम गेंदबाजी करना चाहते हैं। वही टॉस के दौरान पेट कमेंट्स ने कहा कि हमें उम्मीद है कि बल्लेबाज स्कोर कार्ड पर अच्छा स्कोर खड़ा करेंगे। हम इस टेस्ट मैच के लिए उत्साहित हैं और यह विकेट काफी अच्छी नजर आ रही है।

तीसरा टेस्ट मैच बारिश में धुल सकता है

दरअसल मैच से पहले ही जानकारी सामने आई थी कि तीसरे टेस्ट मैच में बारिश खलल डाल सकती है। अमेरिका की मौसम वेबसाइट accu weather के अनुसार ब्रिस्बेन में आने वाले 5 दिन बारिश के असर देखने को मिल सकते हैं। पहले दिन इस मैच में 88% बारिश होने की संभावना जताई गई थी। मैच शुरू होने के कुछ समय बाद ही गाबा के मैदान पर बादल मंडराना शुरू हो गए थे। पहले सेशन के बाद बारिश ने मैच में खलल डाल दी और दूसरा सेशन भी मैच का बारिश में धुल गया। गाबा का मैदान पूरी तरह गीला नजर आया।

भारतीय टीम में किए गए 2 बदलाव

वहीं तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम में दो बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। टीम में रविंद्र जडेजा की एंट्री हो गई है। इसके साथ ही टीम में आकाशदीप को भी मौका दिया गया है। जबकि रविचंद्रन अश्विन और हर्षित राणा को इस टेस्ट मैच में बाहर किया गया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से हेजलवुड को एक बार फिर टीम में शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया की पहले टेस्ट मैच के टीम ही अब इस टेस्ट मैच खेल रही है। जबकि भारत की टीम में दो बदलाव देखने को मिले हैं। बारिश आने से पहले ऑस्ट्रेलिया 28 रन बन चुका था। क्रीज पर नाथन मैकस्वीनी और उस्मान ख्वाजा खेल रहे थे। बता दें कि पांच टेस्ट मैच की यह सीरीज फिलहाल एक-एक की बराबरी पर है। पहला मैच भारतीय टीम ने 295 रनों से जीता था, जबकि दूसरा टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से हराया था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews