Team India Holi: होली के जश्न में डूबे नजर आए टीम इंडिया के खिलाड़ी, एक दूसरे को जमकर लगाया रंग

Team India Holi

Team India Holi Celebration: इस वक्त देशभर में होली का खुमार छाया हुआ नजर आ रहा है। सभी अपने अपने अंदाज में रंगो का उत्सव मनाते हुए नजर आ रहे हैं और त्योहार का जश्न भारतीय क्रिकेट टीम पर भी छाया हुआ नजर आ रहा है। इस वक्त टीम इंडिया अहमदाबाद में मौजूद है और यहां पर खिलाड़ियों ने जमकर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया।

ऐसी रही Team India Holi

कप्तान रोहित शर्मा से लेकर सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली रंगों की मस्ती में झूमते हुए नजर आए और सभी ने टीम इंडिया की बस में जमकर डांस किया। विराट कोहली के डांस का एक वीडियो सामने आया है जिसे शुभमन गिल ने बनाया है और यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अमिताभ का गाना रंग बरसे भीगे चुनर वाली जोर जोर से बज रहा है और कोहली उस पर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। उनके पीछे रोहित शर्मा भी रंग में रंगे हुए हैं और सारे खिलाड़ी मस्ती में डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं। बीसीसीआई की ओर से टीम इंडिया की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें भारतीय खिलाड़ी और टीम का पूरा स्टाफ एक दूसरे को रंगों से सराबोर करता हुआ नजर आ रहा है।

भारतीय खिलाड़ी इस वक्त अपने ही घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। जिसके तीन मैच पूरे हो चुके हैं और भारतीय टीम इस सीरीज में बढ़त बनाती हुई आगे है। यह सीरीज बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेली जा रही है जिसका आखिरी टेस्ट मैच 9 मार्च अहमदाबाद में खेला जाने वाला है। जिसके लिए ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों ही टीम अहमदाबाद पहुंच चुकी है।

इंडियन क्रिकेट टीम के लिए फाइनल और आखिरी मैच बहुत ही खास होने वाला है क्योंकि आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में जगह बनाने के लिए टीम को किसी भी हालत में मुकाबला अपने नाम करना होगा। अब तक टीम का प्रदर्शन बेहतर रहा है और वह ऑस्ट्रेलियाई टीम से आगे हैं ऐसे में आखिरी मैच का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews