पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान के सिलेक्शन बोर्ड पर उठाए सवाल, कहा – ‘गलत फैसलों से आज पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आईसीयू में’

चैंपियंस ट्रॉफी में बुरी तरह लताड़ खाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल, पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने अपने ही देश के क्रिकेट बोर्ड पर कड़े सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली T20 सीरीज के लिए हुए टीम सिलेक्शन पर बड़ी बात कही है।
पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान के सिलेक्शन बोर्ड पर उठाए सवाल, कहा - 'गलत फैसलों से आज पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आईसीयू में'

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान की टीम को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा। दरअसल, टीम दूसरे ही मुकाबले में इस बड़े टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। 28 साल बाद आईसीसी के किसी टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा पाकिस्तान, चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन में भी मुश्किलों से जूझता नजर आया। व्यवस्थाओं को लेकर भी बोर्ड को आलोचना झेलनी पड़ी, जबकि अपने ही दिग्गज खिलाड़ियों ने टीम की खामियों को उजागर किया।

इसी कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को लेकर बड़ा बयान दिया, जो अब चर्चा में आ गया है। दरअसल, शाहिद अफरीदी ने अपने ही देश के क्रिकेट को लेकर बड़ी बात कही है।

क्या बोले पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी?

पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने ऑलराउंडर शादाब खान की T20 टीम में वापसी पर सवाल उठाए हैं। अफरीदी का कहना है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के गलत फैसलों की वजह से ही आज पाकिस्तान क्रिकेट आईसीयू में है। बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाली T20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान किया गया था, जिसमें सलमान अली आगा को उपकप्तान बनाया गया है। हालांकि, इस टीम में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान का नाम शामिल नहीं है। पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने टीम सिलेक्शन को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा, “किस आधार पर शादाब खान को टीम में वापस बुलाया गया है? उन्होंने घरेलू क्रिकेट में कैसा प्रदर्शन किया है? उन्होंने ऐसा क्या किया है कि उन्हें फिर से टीम में चुना गया है?”

आज पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आईसीयू में है: शाहिद अफरीदी

शाहिद अफरीदी ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट हमेशा तैयारी को लेकर बातें करता है, लेकिन जब टूर्नामेंट आता है, तो हम असफल हो जाते हैं। हमें इसका समाधान निकालने की जरूरत है। सच्चाई यह है कि गलत फैसलों की वजह से ही आज पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आईसीयू में है। शाहिद अफरीदी का मानना है कि जब भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का कार्यभार कोई नया अध्यक्ष संभालता है, तो वह आकर सब कुछ बदल देता है। बोर्ड के फैसलों में कोई एकरूपता और निरंतरता नहीं होती है। कप्तान, कोच और खिलाड़ी लगातार बदलते रहते हैं, लेकिन बोर्ड अधिकारियों की जवाबदेही भी बनती है कि वे स्थिरता बनाए रखें।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews