शाहिद अफरीदी के बयान पर मचा बवाल, क्या महिला क्रिकेटरों को लेकर कही ये बड़ी बात? वीडियो हुआ वायरल

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल वीडियो में वह महिलाओं और क्रिकेट को लेकर टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। वहीं महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान टीम के खराब प्रदर्शन के बीच यह वीडियो चर्चा का विषय बन गया है।
शाहिद अफरीदी के बयान पर मचा बवाल, क्या महिला क्रिकेटरों को लेकर कही ये बड़ी बात? वीडियो हुआ वायरल

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के प्रदर्शन को लेकर पहले ही सवाल उठ रहे हैं। वहीं इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसने नई बहस छेड़ दी है। वीडियो में अफरीदी महिलाओं और क्रिकेट को लेकर टिप्पणी करते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है और इसे लेकर चर्चा बढ़ गई है।

दरअसल वायरल वीडियो में ऊपर पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की तस्वीर दिखाई देती है, जबकि नीचे शाहिद अफरीदी अपना बयान देते नजर आते हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह वीडियो हाल का है या पहले का। साथ ही यह भी साफ नहीं है कि उनका यह बयान महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान टीम के बाहर होने के बाद दिया गया या उससे पहले का है।

शाहिद अफरीदी का वायरल बयान क्यों बना चर्चा का विषय?

बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शाहिद अफरीदी कहते नजर आ रहे हैं कि क्रिकेट खेलने के लिए उसका खून में होना जरूरी है। इसी दौरान उन्होंने महिलाओं को लेकर भी टिप्पणी की। वीडियो सामने आने के बाद इसे लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। दरअसल अफरीदी ने वीडियो में कहा कि चीन चाहे जितनी भी तरक्की कर ले, लेकिन अगर क्रिकेट उनके खून में नहीं है तो वे क्रिकेट नहीं खेल सकते। इसी संदर्भ में उन्होंने पाकिस्तान की महिलाओं को लेकर भी टिप्पणी की। वीडियो वायरल होने के बाद यह बयान चर्चा में आ गया। फिलहाल अफरीदी की ओर से इस वीडियो या उससे जुड़ी प्रतिक्रिया को लेकर कोई नई आधिकारिक टिप्पणी सामने नहीं आई है।

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो चुका पाकिस्तान

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब किसी क्रिकेटर का पुराना या नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होकर चर्चा का विषय बना हो। क्रिकेट से जुड़े बयानों को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर बहस देखने को मिलती है। दरअसल महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 पाकिस्तान टीम के लिए अब तक निराशाजनक रहा है। टीम ने अपने शुरुआती तीनों मुकाबले गंवाए और ग्रुप चरण से बाहर हो गई। पाकिस्तान ने पहला मैच भारत के खिलाफ खेला, जिसमें उसे 64 रन से हार का सामना करना पड़ा।

वहीं इसके बाद पाकिस्तान का सामना दक्षिण अफ्रीका से हुआ। इस मुकाबले में भी टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी और 2 विकेट से हार गई। तीसरे मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 23 रन से हराया। लगातार तीन हार के बाद पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचने का सफर समाप्त हो गया।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews