शाकिब अल हसन पर मंडराया जेल जाने का संकट, कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारंट

बांग्लादेश के क्रिकेटर शाकिब अल हसन पर गिरफ्तारी का संकट मंडरा रहा है। दरअसल, शाकिब अल हसन पर पिछले काफी समय से चेक बाउंस का एक मामला चल रहा है, जिसमें अब कोर्ट ने उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर दिया है। ऐसे में उन्हें जेल जाना पड़ सकता है।
शाकिब अल हसन पर मंडराया जेल जाने का संकट, कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारंट

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक शाकिब अल हसन पर अब गिरफ्तारी का संकट गहरा गया है। दरअसल, शाकिब अल हसन पर चेक बाउंस का केस चल रहा है, जिसमें अब उन्हें अरेस्ट वारंट जारी किया गया है। इसके चलते उन पर जेल जाने का खतरा मंडरा रहा है। शाकिब अल हसन पहले भी कई विवादों में फंस चुके हैं और अब एक बार फिर उन पर जेल जाने की नौबत आ गई है।

शाकिब अल हसन को दो बड़े झटके लगते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक तरफ, चैंपियंस ट्रॉफी की टीम से शाकिब बाहर हो सकते हैं, जबकि दूसरी ओर, अब उन पर जेल जाने का संकट खड़ा हो गया है। दरअसल, ढाका कोर्ट ने शाकिब के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर दिया है।

क्या है पूरा मामला?

शाकिब अल हसन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था, जिसके बाद ढाका की अदालत ने उन्हें अरेस्ट वारंट जारी किया। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला 4 करोड़ 14 लाख बांग्लादेशी टका का है। रिपोर्ट के अनुसार, शाकिब और अन्य तीन लोगों पर यह मामला दर्ज हुआ था। बताया गया कि शाकिब ने बैंक से उधार लिए गए पैसे चेक के जरिए चुकाने का प्रयास किया था, लेकिन खाते में पैसे न होने के कारण चेक बाउंस हो गया।

शाकिब अल हसन को जेल जाना पड़ सकता है?

इस मामले में शाकिब अल हसन को जेल जाना पड़ सकता है। हालांकि, अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि इससे पहले भी शाकिब अल हसन मैदान पर अपने खराब व्यवहार को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। आईसीसी ने भी उनके खराब व्यवहार के लिए कई बार कार्रवाई की है। शाकिब अल हसन का क्रिकेट करियर शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 247 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 7570 रन बनाए हैं। शाकिब ने 9 शतक और 56 अर्धशतक भी लगाए हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews