शाकिब अल हसन ने T20I क्रिकेट से लिया सन्यास, इस टीम के खिलाफ खेलेंगे आखिरी टेस्ट मैच

शाकिब अल हसन ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) क्रिकेट से सन्यास लेने का फैसला किया है। वहीं उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को लेकर भी एक बड़ा अपडेट दिया है।
शाकिब अल हसन ने T20I क्रिकेट से लिया सन्यास, इस टीम के खिलाफ खेलेंगे आखिरी टेस्ट मैच

बांग्लादेश के चर्चित ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने आज अपने करियर को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। दरअसल शाकिब ने क्रिकेट की दुनिया को चौंकाते हुए टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान किया। जानकारी के अनुसार एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शाकिब ने यह बड़ी जानकारी दी है। दरअसल इस दौरान शाकिब ने एलान किया कि वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी घरेलू टेस्ट सीरीज के बाद टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहेंगे।

दरअसल इसके साथ ही शाकिब अल हसन ने एक बड़ा फैसला लेते हुए तुरंत प्रभाव से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का भी एलान किया है। दरअसल काफी समय से शाकिब के सन्यास को लेकर चर्चा चल रही थी। वहीं अब इस विषय में उन्होंने खुद एक बड़ा अपडेट दिया है।

मीरपुर में अपना अंतिम टेस्ट खेलना चाहूंगा: शाकिब अल हसन

वहीं शाकिब अल हसन ने भारत के खिलाफ कानपुर टेस्ट से पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, हालांकि वह भारत के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच में उपलब्ध हो सकते हैं। दरअसल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शाकिब ने बताया कि यह निर्णय उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन वह इसे लेकर संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा, “मैंने इस पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) से चर्चा की है। यह मेरी आखिरी टेस्ट सीरीज हो सकती है और मैं मीरपुर में अपना अंतिम टेस्ट खेलना चाहूंगा। हालांकि, देश में चल रही कुछ परिस्थितियों के कारण यह पूरी तरह मेरे नियंत्रण में नहीं है।”

भारत के खिलाफ भी हो सकता है आखिरी मुकाबला

दरअसल शाकिब अल हसन ने घोषणा की है कि वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी घरेलू टेस्ट सीरीज में खेल सकते हैं। जानकारी दे दें कि साउथ अफ्रीका की टीम अगले महीने बांग्लादेश दौरे पर आने वाली है, और यह सीरीज शाकिब के टेस्ट करियर की अंतिम हो सकती है। हालांकि, देश में छिड़े विवादों को देखते हुए और सुरक्षा कारणों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यदि वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ नहीं खेल पाते हैं, तो कानपुर टेस्ट उनका आखिरी टेस्ट मैच होगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews