Hindi News

कभी एक मौके का कर रहे थे इंतजार और अब बना रहे दनादन रन! कैसे बदल गए पूरी तरह श्रेयस अय्यर? खुद उठाया इससे पर्दा

Written by:Rishabh Namdev
Published:
हाल ही में श्रेयस अय्यर ने अपनी सफलता का राज बताया है। उन्होंने कहा है, "मैं नेट में खूब बल्लेबाजी कर रहा हूं और नई गेंद से तेज गेंदबाजों का सामना कर रहा हूं। मुझे पता है कि गेंद स्किट करने वाली है और बहुत तेज गति से आएगी..."
कभी एक मौके का कर रहे थे इंतजार और अब बना रहे दनादन रन! कैसे बदल गए पूरी तरह श्रेयस अय्यर? खुद उठाया इससे पर्दा

एक समय जो पंजाब किंग्स की टीम प्वाइंट्स टेबल में निचले स्थान पर नजर आती थी, आज मौजूदा समय में वही टीम बाकी सभी टीमों को पछाड़कर प्वाइंट्स टेबल के टॉप 2 स्थान में शामिल हो चुकी है। और यह करिश्मा हुआ है पंजाब किंग्स के नए कप्तान श्रेयस अय्यर के चलते। अय्यर ने आईपीएल 2025 में जबरदस्त फॉर्म दिखाई, साथ ही टीम की कमान इस प्रकार से संभाली कि टीम के हर एक खिलाड़ी जबरदस्त फॉर्म में नजर आए। यही वजह रही कि बीते दिन भी आईपीएल में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को बुरी तरह हराया और चेन्नई को आईपीएल 2025 के क्वालीफाइंग रेस से बाहर कर दिया।

श्रेयस अय्यर की इस शानदार फॉर्म ने लोगों के बीच एक बार फिर उनके नाम को लेकर जंग छेड़ दी। हालांकि, उन्होंने अब खुद अपनी सफलता पर से पर्दा उठाया है। उन्होंने मैच के बाद कहा, “मुझे किसी भी मैदान पर टारगेट का पीछा करना पसंद आता है। मुझे लगता है कि जब बोर्ड पर बड़ा स्कोर होता है, तो मैं बहुत अच्छा महसूस करता हूं।”

श्रेयस अय्यर ने 72 रन की शानदार पारी खेली

दरअसल, बीते दिन श्रेयस अय्यर ने जबर्दस्त फॉर्म दिखाई, जिसके चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड भी दिया गया। श्रेयस अय्यर ने 72 रन की शानदार पारी खेली, जिसके बदौलत पंजाब की टीम चार विकेट से मैच जीत गई। अब पंजाब किंग्स को एक मैच और जीतना है और टीम आईपीएल के मौजूदा सीजन में टॉप 4 के लिए क्वालीफायर कर जाएगी। कप्तान अय्यर ने चेन्नई के खिलाफ प्रभु सिमरन के साथ मिलकर 50 गेंद में 72 रनों की साझेदारी की, जिसके चलते 191 रनों का बड़ा लक्ष्य भी बेहद छोटा दिखाई दिया। इसके बाद श्रेयस ने अपनी सफलता के बारे में बातचीत की। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने कुछ दिन में समय को पलट दिया।

सफलता का राज खोला

दरअसल, श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद कहा, “मैं लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छा महसूस करता हूं। आपके लक्ष्य का पीछा करते समय अगले बल्लेबाजों के लिए गति बनाने की जरूरत होती है। मैं अपनी प्रवृत्ति के अनुसार खेलने की कोशिश करता हूं और मैं खुद को बैक करता हूं।” अपनी फॉर्म को लेकर श्रेयस अय्यर ने कहा, “मैं इस समय इसका कोसना नहीं चाहता। मैं जितना संभव हो उतना इसका आनंद ले रहा हूं, वर्तमान में रहने की कोशिश कर रहा हूं और सिर्फ गेंद पर प्रतिक्रिया दे रहा हूं। एक बार जब मुझे पता चल जाता है कि बड़ा स्कोर चेंज करना है, तो घर हो या बाहर, कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं इस दृष्टिकोण से खेलता हूं। कभी-कभी यह काम करता है और कभी नहीं। मुझे पता है कि अगर मैं वहां पर रहा, तो मैं किसी भी लक्ष्य का पीछा कर सकता हूं।” जानकारी दे दें कि श्रेयस अय्यर ने 41 गेंद में 72 रन की पारी खेली, जिसमें पांच चौके और चार छक्के लगाए।

ऑरेंज कैप की सूची में भी नाम दर्ज हुआ

श्रेयस अय्यर ने आगे कहा, “हाल ही में मैं नेट पर खूब बल्लेबाजी कर रहा हूं और नई गेंद से तेज गेंदबाजों का सामना करना अच्छा लग रहा है। मुझे पता है कि गेंद स्किट करेगी और बहुत तेज गति से आएगी, लेकिन इससे मुझे और आत्मविश्वास मिला है। यह एक ऐसा हिस्सा है जिस पर मैंने वास्तव में अब काम किया है।” जानकारी दे दें कि श्रेयस अय्यर अब ऑरेंज कैप की लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं। आईपीएल के मौजूदा सीजन में उन्होंने 10 मैचों में 360 रन बना लिए हैं और अब उनका नाम टॉप 10 बल्लेबाजों में भी शामिल हो चुका है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !