फाइनल से पहले श्रेयस अय्यर को मिलेगी बड़ी खुशखबरी? एक बार फिर बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में हो सकते हैं शामिल!

श्रेयस अय्यर को बीसीसीआई की ओर से शानदार प्रदर्शन के चलते बड़ा तोहफा दिया जा सकता है। बता दें कि पिछले साल ही श्रेयस अय्यर को बीसीसीआई ने अपनी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया था, लेकिन अब उनके दमदार प्रदर्शन के चलते उन्हें एक बार फिर इस लिस्ट में शामिल किया जा सकता है।
फाइनल से पहले श्रेयस अय्यर को मिलेगी बड़ी खुशखबरी? एक बार फिर बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में हो सकते हैं शामिल!

श्रेयस अय्यर के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का टूर्नामेंट बेहद शानदार रहा है। आईसीसी रैंकिंग में सुधार होने के साथ-साथ चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान श्रेयस अय्यर ने कई रिकॉर्ड तोड़े और नए रिकॉर्ड बनाए। अब उनके इस शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें एक बड़ा तोहफा मिल सकता है। दरअसल, बीसीसीआई उन्हें केंद्रीय कॉन्ट्रैक्ट में साइन कर सकता है।

इसकी खुशखबरी जल्द ही श्रेयस अय्यर को दी जा सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो उनके प्रदर्शन से खुश होकर बीसीसीआई उन्हें एक बार फिर बोर्ड के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में साइन कर सकता है। बता दें कि पिछले साल ही उन्हें इस कॉन्ट्रैक्ट से बाहर किया गया था, लेकिन अब उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए बीसीसीआई फिर से उन्हें इसमें शामिल कर सकता है।

इन खिलाड़ियों को किया जा सकता है प्रमोट

हालांकि, श्रेयस अय्यर को किस कैटेगरी में रखा जाएगा, इसे लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसके साथ ही, कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार केएल राहुल, अक्षर पटेल और ऋषभ पंत को भी कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में प्रमोट किया जा सकता है। बता दें कि केएल राहुल इस समय ‘ए’ कैटेगरी में हैं, ऐसे में उन्हें और प्रमोशन मिल सकता है। वहीं, अक्षर पटेल और ऋषभ पंत को बीसीसीआई के केंद्रीय कॉन्ट्रैक्ट में ‘बी’ कैटेगरी में रखा गया है, ऐसे में बीसीसीआई उन्हें अब प्रमोट कर ‘ए’ कैटेगरी में ला सकता है। हालांकि, अभी तक इसे लेकर बीसीसीआई की ओर से कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सभी की नजरें इस समय श्रेयस अय्यर पर टिकी हैं और यह देखना बेहद दिलचस्प रहेगा कि बीसीसीआई उन्हें किस कैटेगरी में रखता है।

किस कैटेगरी में होंगे श्रेयस अय्यर?

दरअसल, बीसीसीआई के केंद्रीय कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट पर नजर डालें तो इस समय ‘ए प्लस’ कैटेगरी में चार खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिनमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा का नाम शामिल है। वहीं, ‘ए’ कैटेगरी में पांच खिलाड़ियों का नाम शामिल है, जिनमें मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल और रविचंद्रन अश्विन का नाम शामिल है। अश्विन ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, ऐसे में अब उन्हें इस लिस्ट से बाहर किया जाएगा या नहीं, यह देखना दिलचस्प रहेगा। श्रेयस अय्यर की बात करें तो उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले सात पारियों में उन्होंने चार अर्धशतक जमाए हैं। ऐसे में उन्हें ‘बी’ से ‘ए’ कैटेगरी में प्रमोट किया जा सकता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews