पीठ में समस्या के चलते भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हे श्रेयस अय्यर

पीठ में समस्या के चलते भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हे श्रेयस अय्यर

IND vs ENG : इंग्लैंड के खिलाफ चल रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में श्रेयस अय्यर विराट कोहली की जगह मिडिल ऑर्डर में खेलते हुए दिखाई दे रहे थे, लेकिन अब श्रेयस भी आने वाले मैच से बाहर हो सकते है। दरअसल उनकी फिटनेस कंडीशन पर उठे सवाल के बाद, वह राजकोट में होने वाले तीसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं। आपको बता दें पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड और भारत 1-1 की बराबरी पर है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) ने उनकी फिटनेस कंडीशन के बारे में भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) को एक रिपोर्ट सौंपी है। इसके परिणामस्वरूप, श्रेयस अय्यर आने वाले मैचों से बाहर हो सकते हैं। टीम में अब कौन-कौन से बदलाव हो सकते हैं, यह घोषणा टीम सिलेक्टर्स की मीटिंग के बाद हो सकती है।

जडेजा का भी खेलना मुश्किल:

इसके अलावा लेफ्ट आर्म स्पिन और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी तीसरे टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं। उनकी इंजरी के चलते जडेजा दूसरा टेस्ट मैच में भी नहीं खेल पाए थे, और उनकी जगह कुलदीप यादव को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया था। अगर जडेजा तीसरे टेस्ट में खेलने में सफल नहीं हुए, तो उनकी जगह में फिर से कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews