श्रेयस अय्यर की दूसरी DOB ने बढ़ाई हलचल, आखिर क्यों बदली जन्म की तारीख? जानिए क्या है पूरा मामला

भारतीय टी20 टीम के नए कप्तान श्रेयस अय्यर इन दिनों अपनी कप्तानी से ज्यादा इंस्टाग्राम बायो में लिखी दूसरी जन्मतिथि को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल 6 दिसंबर 1994 को जन्मे अय्यर ने अपनी प्रोफाइल में 25 दिसंबर 2025 को दूसरी DOB के रूप में लिखा है।
श्रेयस अय्यर की दूसरी DOB ने बढ़ाई हलचल, आखिर क्यों बदली जन्म की तारीख? जानिए क्या है पूरा मामला

भारतीय क्रिकेट टीम के नए टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल इस बार चर्चा उनकी बल्लेबाजी या कप्तानी की नहीं, बल्कि इंस्टाग्राम बायो में लिखी गई दूसरी जन्मतिथि की हो रही है। अय्यर ने अपनी प्रोफाइल में 25 दिसंबर 2025 को दूसरी DOB के रूप में लिखा है जिसके बाद फैंस इस तारीख का मतलब जानने की कोशिश कर रहे हैं।

जानकारी दे दें कि श्रेयस अय्यर का असली जन्मदिन 6 दिसंबर 1994 है, लेकिन सोशल मीडिया प्रोफाइल में दिखाई गई दूसरी तारीख ने लोगों को हैरान कर दिया है। कुछ फैंस का मानना है कि यह तारीख उनके जीवन के किसी खास मोड़ से जुड़ी हो सकती है। कई यूजर्स ने दावा किया कि 25 दिसंबर 2025 वह दिन था जब अय्यर ने गंभीर चोट से उबरने के बाद दोबारा क्रिकेट मैदान पर वापसी की थी। हालांकि इन दावों की पुष्टि किसी आधिकारिक स्रोत से नहीं हुई है और न ही अय्यर ने इस बारे में कोई टिप्पणी की है।

क्या है श्रेयस अय्यर की दूसरी DOB का रहस्य?

दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही चर्चाओं के मुताबिक अय्यर की दूसरी DOB किसी भावनात्मक या व्यक्तिगत घटना से जुड़ी हो सकती है। फैंस का मानना है कि कई खिलाड़ी अपने करियर के ऐसे दिनों को खास मानते हैं, जब उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों से वापसी की हो या जीवन में कोई बड़ा बदलाव आया हो। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि चोट के बाद मैदान पर लौटना अय्यर के लिए किसी नए जन्म जैसा अनुभव रहा होगा। इसी वजह से उन्होंने उस तारीख को अपनी प्रोफाइल में जगह दी होगी। हालांकि यह सिर्फ सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाएं हैं।

टी20 कप्तान बनने के बाद बढ़ी चर्चा

बता दें कि श्रेयस अय्यर को हाल ही में भारतीय टी20 टीम की कमान सौंपी गई है। बीसीसीआई ने उन्हें सूर्यकुमार यादव की जगह कप्तान नियुक्त किया है। खास बात यह है कि अय्यर ने भारत के लिए अपना आखिरी टी20 मुकाबला दिसंबर 2023 में खेला था। इसके बाद वह लंबे समय तक इस फॉर्मेट से बाहर रहे। हालांकि उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल में दिखाई गई दूसरी जन्मतिथि चर्चा का नया विषय बन गई है। कप्तानी मिलने के बाद यह मामला और ज्यादा वायरल हो गया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews