क्या अब शुभमन गिल को पीछे छोड़ पाएंगे बाबर आजम? आईसीसी मेन्स ODI रैंकिंग में होने वाला है बड़ा बदलाव

शुभमन गिल और बाबर आजम के बीच आईसीसी मेन्स ODI रैंकिंग के लिए जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। दरअसल, शुभमन गिल इस समय वनडे क्रिकेट के नंबर वन बल्लेबाज हैं, जबकि बाबर आजम दूसरे स्थान पर हैं। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले यह ताज बाबर आजम के पास था।
क्या अब शुभमन गिल को पीछे छोड़ पाएंगे बाबर आजम? आईसीसी मेन्स ODI रैंकिंग में होने वाला है बड़ा बदलाव

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ही शुभमन गिल और बाबर आजम के बीच इस पायदान को लेकर कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी जा रही थी। बाबर आजम पहले वनडे के नंबर वन बल्लेबाज थे, लेकिन शुभमन गिल ने चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्हें पीछे छोड़ दिया और पहले स्थान पर कब्जा जमा लिया।

अब सवाल यह उठता है कि क्या बाबर आजम एक बार फिर शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं या नहीं? दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी में बाबर आजम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, जबकि शुभमन गिल जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं।

क्या बाबर आजम शुभमन गिल को पीछे छोड़ पाएंगे?

आईसीसी मेन्स वनडे रैंकिंग में नंबर वन बनने की इस टक्कर में बाबर आजम को कड़ी मेहनत करनी होगी। हालांकि, पाकिस्तान की टीम चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो चुकी है, लेकिन पाकिस्तान अभी भी बांग्लादेश के खिलाफ अपना आखिरी लीग मुकाबला खेलेगा। ऐसे में बाबर आजम के पास यह शानदार मौका होगा कि वह एक शतक लगाकर अपनी रेटिंग में इजाफा करें। हालांकि, केवल एक शतक से बाबर आजम शुभमन गिल को पीछे नहीं छोड़ सकेंगे, लेकिन उनके पास चैंपियंस ट्रॉफी के बाद भी कई मौके होंगे।

बाबर आजम के पास ये होगा बड़ा मौका

दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी के बाद पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। ऐसे में बाबर आजम के पास इन तीन मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन कर फिर से वनडे में नंबर वन बल्लेबाज बनने का मौका होगा। अगर मौजूदा रेटिंग पर नजर डालें, तो इस समय शुभमन गिल 796 रेटिंग अंकों के साथ पहले स्थान पर मौजूद हैं। शुभमन गिल लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसकी वजह से उनकी रेटिंग तेजी से बढ़ रही है। वहीं, बाबर आजम 773 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

बाबर आजम के पास चैंपियंस ट्रॉफी में अब केवल एक मुकाबला बचा है, लेकिन इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में वह अपनी रेटिंग में सुधार कर सकते हैं। हालांकि, इस दौरान न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल के पास भी मौका होगा कि वह बाबर आजम को पीछे छोड़ दें। डेरिल मिचेल अब पांचवें स्थान पर पहुंच चुके हैं और 740 रेटिंग अंकों के साथ मौजूद हैं। अगर वह पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हैं, तो वह बाबर आजम को पीछे छोड़ सकते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews