‘यशस्वी जायसवाल के साथ हुआ धोखा….’, शुभमन गिल के लगातार खराब प्रदर्शन के बाद फैंस का फूटा गुस्सा

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बाद से ही शुभमन गिल का बल्ला शांत है। एशिया कप में शुभमन गिल 3 मैच खेल चुके हैं लेकिन सिर्फ 35 रन ही बना पाए हैं। ऐसे में अब शुभमन गिल ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है, साथ ही हेड कोच को भी खरी-खोटी सुनाई जा रही है।
'यशस्वी जायसवाल के साथ हुआ धोखा....', शुभमन गिल के लगातार खराब प्रदर्शन के बाद फैंस का फूटा गुस्सा

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने पिछले कुछ समय में शानदार प्रदर्शन किया। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए और शानदार दोहरा शतक जमाया। हालांकि एशिया कप 2025 का यह बड़ा टूर्नामेंट उनके लिए अच्छा साबित नहीं हुआ। सफेद जर्सी से जैसे ही नीली जर्सी में आए तो शुभमन गिल का बल्ला एकदम शांत हो गया। पिछले तीन मुकाबलों पर नजर डाली जाए तो शुभमन गिल ने मात्र 35 रन बनाए हैं। बीते दिन ओमान के खिलाफ हुए मुकाबले में भी शुभमन गिल मात्र पांच रन बनाकर आउट हो गए।

दरअसल, अब सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर यशस्वी जयसवाल और श्रेयस अय्यर को मौका न देकर शुभमन गिल को क्यों मौका दिया गया। लेकिन शुभमन गिल का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। अब तक एशिया कप में उनका फॉर्म दिखाई नहीं दिया है, जबकि संजू सैमसन को भी ओपनिंग नहीं करवाई गई।

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग शुरू हो गई

शुभमन गिल के इस निराशाजनक प्रदर्शन को देखते हुए सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग शुरू हो गई है। दरअसल, शुभमन की लगातार दूसरे मैच में फ्लॉप शो के बाद फैंस ने हेड कोच गौतम गंभीर को भी निशाना बनाया। हालांकि टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही शुभमन गिल की बैटिंग पोजिशन को लेकर सवाल उठ रहे थे। सिलेक्शन कमिटी ने तीन ओपनरों को जगह दी है अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और संजू सैमसन। हालांकि शुभमन गिल के निराशाजनक प्रदर्शन के चलते संजू सैमसन को फिर से ओपनिंग बल्लेबाजी पर लाया गया है। अब अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ही ओपनिंग बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दिए।

ओमान के खिलाफ शुभमन गिल बोल्ड हो गए

ओमान के खिलाफ शुभमन गिल बोल्ड हो गए। दरअसल, फैसल शाह की अच्छी लाइन पर गिरी हुई गेंद को शुभमन गिल पढ़ नहीं पाए। गेंद सीधा विकेट को छू गई। पाकिस्तान के खिलाफ भी शुभमन गिल मात्र 10 रन बनाकर आउट हो गए थे। हालांकि यूएई के खिलाफ उन्होंने नाबाद 20 रन बनाए थे, लेकिन कुछ खास लय में नहीं दिखे। ओमान के खिलाफ बोल्ड होने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स शुभमन गिल को जमकर ट्रोल करने लगे और कहने लगे कि यशस्वी जयसवाल को इस वजह से हटाया गया है। शुभमन गिल का यह आखिरी T20 टूर्नामेंट होगा। कई लोग इसे यशस्वी जयसवाल के करियर को खत्म करने का कारण बीसीसीआई का फैसला बताने लगे हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews