शुभमन गिल को जल्दबाजी में बनाया कप्तान….पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान, वैभव सूर्यवंशी को लेकर भी कही बड़ी बात

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने भारतीय मैनेजमेंट को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल बासित अली का कहना है कि भारतीय मैनेजमेंट को नोबेल प्राइज दिया जाना चाहिए। बता दें कि यह बात उन्होंने हाल ही में खेले गए एशिया कप राइजिंग स्टार 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर कही है।
शुभमन गिल को जल्दबाजी में बनाया कप्तान….पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान, वैभव सूर्यवंशी को लेकर भी कही बड़ी बात

हाल ही में एशिया कप राइजिंग स्टार 2025 में भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया था। मुकाबले के दौरान भारतीय टीम के मैनेजमेंट के एक फैसले ने क्रिकेट की दुनिया में खलबली मचा दी थी। दरअसल यह फैसला सुपर ओवर में वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्य को न भेजने का था। वहीं इस फैसले पर अब बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। बड़े-बड़े दिग्गज भारतीय मैनेजमेंट को आड़े हाथों ले रहे हैं। इसी कड़ी में अब पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी बासित अली ने बड़ा बयान दे दिया है।

दरअसल बासित अली ने एबीपी लाइव को दिए इंटरव्यू में कहा कि इंडियन मैनेजमेंट को नोबेल प्राइज दिया जाना चाहिए। इतना ही नहीं, बासित अली का कहना है कि भारतीय टीम के पास वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्य जैसे दो खतरनाक बल्लेबाज थे, उन्हें बैटिंग नहीं कराई गई जबकि ये दोनों टीम के सबसे बड़े हिटर थे।

क्यों दिया बासित अली ने यह बयान?

जानकारी दे दें कि एशिया कप राइजिंग स्टार 2025 में भारत और बांग्लादेश के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया था। यह मुकाबला भारतीय टीम लगभग जीत चुकी थी। दोनों टीमों के बीच खेला गया यह सेमीफाइनल ड्रॉ पर खत्म हुआ। इसके बाद सुपर ओवर करवाया गया था। सुपर ओवर में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की थी। भारत की ओर से जितेश शर्मा और रमनदीप सिंह को भेजा गया था। जितेश शर्मा पहले ही गेंद पर आउट हो गए थे, जबकि रमनदीप सिंह भी पहली ही गेंद पर कैच थमा बैठे थे, जिसके चलते भारतीय टीम सुपर ओवर में ऑल आउट हो गई थी। भारत के बड़े-बड़े दिग्गज खिलाड़ियों ने मैनेजमेंट पर सवाल खड़े किए थे। सभी का कहना था कि आखिर वैभव सूर्यवंशी और प्रियांशु आर्य को बल्लेबाजी के लिए क्यों नहीं भेजा गया।

भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते

दरअसल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्य ने कमाल की बल्लेबाजी की थी। दोनों ने भारत को पहले विकेट के लिए मजबूत साझेदारी दी थी। लेकिन इसके बाद उन्हें ओपनिंग बल्लेबाजी के लिए नहीं भेजा गया। यही वजह थी कि इस मामले पर बासित अली ने इंडियन क्रिकेट टीम के मैनेजमेंट को जिम्मेदार ठहराया है। इतना ही नहीं, बासित अली ने एशिया कप में भारत के खिलाड़ियों द्वारा हाथ न मिलाए जाने पर कहा कि जल्द ही आने वाले समय में हाथ मिलाए जाएंगे, लेकिन इसमें थोड़ा समय लगेगा। भारत और पाकिस्तान दो ऐसे मुल्क हैं जो एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते हैं।

शुभमन गिल को जल्दबाजी में बनाया कप्तान

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली का कहना है कि शुभ मंजिल को भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा जल्दबाजी में कप्तान बना दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित शर्मा को ही कप्तान रहने देना चाहिए था। बासित अली ने कहा कि रोहित शर्मा के साथ गलत हुआ है। रोहित एक बड़े खिलाड़ी हैं और अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी से दुनिया भर में मैच जीते हैं। मुझे लगता है कि गौतम गंभीर नहीं चाहते थे कि रोहित शर्मा कप्तान बनें।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews