शुभमन गिल ने कहा – ‘मैदान में उतरने के बाद तय होगी प्लेइंग 11’, मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन के खिलाफ मुकाबला आसान नहीं

कल यानी 14 नवंबर को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला ईडन गार्डन मैदान पर होगा। इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और मुकाबले को लेकर अहम जानकारी साझा की है।
शुभमन गिल ने कहा - 'मैदान में उतरने के बाद तय होगी प्लेइंग 11', मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन के खिलाफ मुकाबला आसान नहीं

भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर टेस्ट में साउथ अफ्रीका को चुनौती देने मैदान में उतरेगी। दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज कल से शुरू हो रही है, जिसका पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर खेला जाएगा। इस मुकाबले में सभी की निगाहें शुभमन गिल पर रहने वाली हैं। शुभमन गिल ने पिछली कुछ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल ने 700 से ज्यादा रन बनाए थे और इतिहास रचा था। हालांकि अब उन्हें अफ्रीकी गेंदबाजों का सामना करना होगा। इस मुकाबले से पहले शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई अहम मुद्दों पर बातचीत की।

दरअसल, शुभमन गिल से प्लेइंग 11 को लेकर भी सवाल किए गए। इस दौरान उन्होंने माना कि स्पिनर्स और एक्स्ट्रा पेसर्स के बीच चयन करना हमेशा मुश्किल रहता है। गिल ने कहा कि हमेशा ऐसा होता है, अगर आप एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज या स्पिनर को लेकर मैदान में उतरते हैं तो टकराव की स्थिति बन जाती है।’

अभी तक तय नहीं हुई प्लेइंग 11

‘शुभमन गिल ने कहा कि ‘हम कल होने वाले मुकाबले में स्थिति के अनुसार अपनी अंतिम एकादश का फैसला करेंगे।’ इससे साफ होता है कि भारतीय टीम ने अब तक प्लेइंग इलेवन को पूरी तरह से तय नहीं किया है। टीम स्थिति को देखकर प्लेइंग 11 चुन सकती है। कल ग्राउंड पर उतरने के बाद कप्तान और कोच पिच को देखकर यह निर्णय ले सकते हैं। वहीं शुभमन गिल ने कहा कि कल का विकेट बिल्कुल अलग दिख रहा है। यह लगभग तय हो चुका है, लेकिन हम इसे सुबह देखेंगे और फिर स्पिन बॉलर्स के साथ फैसला करेंगे क्योंकि स्पिनर ही किसी हद तक मैच का परिणाम तय करेंगे।

क्या बोले कप्तान शुभमन गिल?

स्पिनर्स को लेकर भारतीय कप्तान ने कहा कि हमारे पास अच्छे बल्लेबाजी ऑलराउंडर होने के साथ-साथ अच्छे स्पिन गेंदबाज भी हैं। हमारे पास अक्षर, वाशिंगटन और जडेजा जैसे खिलाड़ी हैं। उनके गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों का रिकॉर्ड शानदार है, खासकर भारत में। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाला यह टेस्ट मैच रोमांचक होगा। टीम के पास अधिक विकल्प होना अच्छी बात है। कल के मुकाबले में सभी की निगाहें शुभमन गिल पर टिकी रहेंगी। शुभमन गिल भारतीय टेस्ट टीम और वनडे टीम के कप्तान बन चुके हैं, जबकि हाल ही में उन्हें टी20 टीम का उपकप्तान भी बनाया गया था।

ऐसे में जल्द ही भारतीय टीम तीनों फॉर्मेट में एक कप्तान के रास्ते पर चल सकती है और गिल को जल्द ही टी20 की कमान भी सौंपी जा सकती है। गिल ने कप्तानी के प्रेशर को लेकर कहा कि मैं अभी भी यह समझने की कोशिश कर रहा हूं कि अपने कार्यभार का कैसे प्रबंधन किया जाए। हम लगातार खेल रहे हैं और दूसरे देशों की यात्रा भी कर रहे हैं। एक फॉर्मेट से दूसरे फॉर्मेट में खेलने के लिए हमें कम समय मिल रहा है, ऐसे में खुद को ढालना सीख रहे हैं।

WTC के लिए जरूरी मैच

जानकारी दे दें कि कल से शुरू होने वाला यह मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के सर्कल के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है। इसे लेकर शुभमन गिल का कहना है कि हम जानते हैं कि मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन को हराना आसान नहीं रहेगा। कुछ मुश्किल पल भी आएंगे, लेकिन हमने उनका बखूबी सामना किया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए यह दोनों टेस्ट मैच महत्वपूर्ण हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews