अब इस टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे शुभमन गिल, एशिया कप 2025 से पहले लिया गया बड़ा निर्णय!

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज पूरी हो चुकी है। दोनों टीमों ने दो-दो मुकाबले अपने नाम किए, जिसके चलते यह सीरीज ड्रॉ रही। वहीं अब भारतीय कप्तान शुभमन गिल नई टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।
अब इस टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे शुभमन गिल, एशिया कप 2025 से पहले लिया गया बड़ा निर्णय!

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज बेहद शानदार रही। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया और दो-दो मुकाबले अपने नाम किए। इस सीरीज में शुभमन गिल ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। शुभमन गिल ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में चार शतक लगाए। उन्होंने कुल 754 रन बनाए और बतौर भारतीय कप्तान एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। वहीं अब टेस्ट सीरीज पूरी होने के बाद सभी खिलाड़ी डोमेस्टिक क्रिकेट की ओर बढ़ गए हैं।

शुभमन गिल दिलीप ट्रॉफी में खेलते हुए दिखाई देंगे। बता दें, इस दौरान शुभमन गिल टीम की कप्तानी करते हुए भी नजर आएंगे। इतना ही नहीं, ध्रुव जुरेल सेंट्रल जोन की कमान संभालते हुए दिखाई देंगे। 28 अगस्त से दिलीप ट्रॉफी के साथ डोमेस्टिक सीजन की शुरुआत हो रही है।

अब इस टीम को कमान संभालेंगे

भारतीय कप्तान शुभमन गिल दिलीप ट्रॉफी में नॉर्थ जोन की कप्तानी करेंगे। गिल के अलावा भी कई बड़े खिलाड़ी इस दौरान डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे। इसमें भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल, शार्दुल ठाकुर, तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ियों का नाम है। यशस्वी जायसवाल वेस्ट जोन के कप्तान रहेंगे, जबकि शार्दुल ठाकुर को भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। वहीं मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले तिलक वर्मा साउथ जोन की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार भी सेंट्रल जोन की उपकप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।

रजत पाटीदार को बनाया इस टीम का उपकप्तान

दिलीप ट्रॉफी का टूर्नामेंट 28 अगस्त से शुरू हो रहा है। पहला मुकाबला नॉर्थ जोन और ईस्ट जोन के बीच होगा, जो कि 28 से 31 अगस्त के बीच खेला जाएगा। जबकि इस दौरान एक और क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जो कि सेंट्रल जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच होगा। वहीं फाइनल मुकाबला 11 से 15 सितंबर के बीच खेला जाएगा। इस दौरान इस टूर्नामेंट में कुलदीप यादव, दीपक चाहर, सारांश जैन, खलील अहमद जैसे खिलाड़ी भी नजर आएंगे। इस साल भी दिलीप ट्रॉफी का टूर्नामेंट जोन आधारित फॉर्मेट में नहीं खेला जाएगा। इसी के साथ डोमेस्टिक सीजन की शुरुआत भी हो जाएगी। फिर अक्टूबर से ईरानी कप शुरू होगा, जबकि रणजी ट्रॉफी के सीजन की शुरुआत 15 अक्टूबर से होगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews