T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले श्रीलंका में बारिश बनी विलेन, इंग्लैंड के खिलाफ पहला T20 रुका, भारत-पाक मैच पर भी संकट?

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच पहला T20 मुकाबला बारिश के कारण समय पर शुरू नहीं हो सका। इस घटना ने 2026 T20 वर्ल्ड कप को लेकर चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि भारत-पाकिस्तान समेत कई अहम मैच श्रीलंका में ही खेले जाने हैं।
T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले श्रीलंका में बारिश बनी विलेन, इंग्लैंड के खिलाफ पहला T20 रुका, भारत-पाक मैच पर भी संकट?

T20 वर्ल्ड कप 2026 की सह-मेजबानी कर रहे श्रीलंका में मौसम ने चिंता बढ़ा दी है। इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच शुक्रवार को होने वाला पहला T20 मुकाबला लगातार हो रही बारिश के कारण तय समय पर शुरू नहीं हो सका। इस मैच में टॉस भी नहीं हो पाया, जिससे फैंस को भारी निराशा हुई।

यह घटना आगामी वर्ल्ड कप के लिए एक खतरे की घंटी मानी जा रही है, क्योंकि टूर्नामेंट के कई महत्वपूर्ण मैच श्रीलंका में ही खेले जाने हैं। अगर मौसम का यही हाल रहा तो यह बड़े टूर्नामेंट के रोमांच को फीका कर सकता है।

वर्ल्ड कप पर मंडराया संकट

T20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होनी है, जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट का पहला मैच भी श्रीलंका में ही पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच खेला जाएगा। ऐसे में वर्ल्ड कप से ठीक पहले बारिश का कहर आयोजकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकता है।

सबसे ज्यादा मुश्किल पाकिस्तान की टीम के लिए हो सकती है, जिसे अपने सभी लीग स्टेज के मैच श्रीलंका की धरती पर ही खेलने हैं। मौसम की बेरुखी उनकी तैयारियों और प्रदर्शन पर असर डाल सकती है।

भारत-पाकिस्तान महामुकाबले पर भी नजरें

वर्ल्ड कप का सबसे हाई-वोल्टेज मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाना है। इस मैच का इंतजार दुनिया भर के क्रिकेट फैंस बेसब्री से करते हैं। अगर बारिश ने इस मैच में खलल डाला तो यह करोड़ों फैंस के लिए एक बड़ा झटका होगा।

बता दें कि श्रीलंका में वर्ल्ड कप के मैच कुल तीन मैदानों पर खेले जाएंगे। इनमें दो वेन्यू कोलंबो में और एक पल्लेकेले में है। इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच शुक्रवार का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होना था, लेकिन लगातार बारिश के कारण टॉस तक संभव नहीं हो सका। अब सभी की निगाहें श्रीलंका के मौसम पर टिकी हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews