SL vs PAK टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान ने किया अपने स्क्वॉड का ऐलान, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान को नहीं मिली जगह

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान सलमान अली आगा को सौंपी गई है। टीम में फहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज, साहिबजादा फरहान और फखर ज़मान जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं।
SL vs PAK टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान ने किया अपने स्क्वॉड का ऐलान, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान को नहीं मिली जगह

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम ने अपने स्क्वॉड की घोषणा की है। बता दें कि 7 जनवरी से दोनों टीमों के बीच यह सीरीज खेली जाएगी। तीनों ही मुकाबले डांबुला में खेले जाएंगे। पाकिस्तान द्वारा जारी किए गए स्क्वॉड में बड़े खिलाड़ियों के नाम शामिल नहीं हैं। टीम में बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद रिजवान और हारिस रऊफ को जगह नहीं दी गई है।

हालांकि ये सभी बड़े खिलाड़ी इस समय ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बिग बैश लीग में नजर आ रहे हैं। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ को मौका न मिलने की वजह बिग बैश लीग है। हालांकि पिछले कुछ समय में इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, जिसके चलते पाकिस्तान ने लगातार इन्हें बड़े टूर्नामेंट से बाहर रखा है।

शादाब खान की टीम में वापसी

दरअसल मोहम्मद रिजवान को पाकिस्तानी टी20 टीम से पिछले लंबे समय से बाहर रखा गया है। यही हाल बाबर आजम का भी रहा है। दोनों खिलाड़ियों को एशिया कप 2025 जैसे बड़े टूर्नामेंट से भी टीम से बाहर रखा गया था। वहीं शाहीन शाह अफरीदी बिग बैश लीग में खेलते हुए चोटिल हो गए थे, इसी कारण उन्हें टीम में मौका नहीं दिया गया है और अब शाहीन बिग बैश लीग से भी बाहर हो सकते हैं। हालांकि इन खिलाड़ियों के बाहर होने के बीच टीम के अनुभवी ऑलराउंडर शादाब खान की टीम में वापसी हुई है। दरअसल शादाब खान ने पाकिस्तान के लिए अपना आखिरी मुकाबला जून में खेला था और उसके बाद से वह टीम से बाहर चल रहे थे। अब उन्हें एक बार फिर मौका दिया गया है।

SL vs PAK शेड्यूल पर नजर डालें

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाली टी20 सीरीज के शेड्यूल पर नजर डालें तो दोनों टीमों के बीच इस सीरीज की शुरुआत 7 जनवरी से होगी। वहीं दूसरा मुकाबला 9 जनवरी और तीसरा मुकाबला 11 जनवरी को खेला जाएगा। तीनों ही मुकाबले डांबुला के मैदान पर खेले जाएंगे। दोनों ही टीमों के लिए यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। दरअसल टी20 वर्ल्ड कप 2026 को ध्यान में रखते हुए इसे प्रैक्टिस सीरीज के तौर पर देखा जा रहा है। जानकारी दे दें कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी और इस बड़े टूर्नामेंट में पाकिस्तान के मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे। ऐसे में पाकिस्तान की टीम श्रीलंका की परिस्थितियों को समझने की भी कोशिश करेगी।

3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान का स्क्वॉड

पाकिस्तान टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), अब्दुल समद, सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमां, शादाब खान, फहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज, अबरार अहमद, उस्मान तारिक, उस्मान खान, ख्वाजा नफे, नसीम शाह, सलमान मिर्जा और मोहम्मद वसीम जूनियर।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews