World Cup जीतने के बाद दुल्हन बनने को तैयार Smriti Mandhana, बॉलीवुड डायरेक्टर संग रचाएंगी शादी

इंडियन क्रिकेट टीम की वाइस कैप्टन स्मृति मंधाना इन दिनों जश्न में डूबी हुई हैं। दरअसल बीते ही दिन महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप अपने नाम किया है। प्रोफेशनल लाइफ के सेलिब्रेशन के बाद आप स्मृति पर्सनल लाइफ के सेलिब्रेशन की तरफ बढ़ रही हैं।
Smriti Mandhana

भारतीय क्रिकेट टीम ने 2 नवंबर को वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया। टीम ने साउथ अफ्रीका के साथ फाइनल मैच खेला और कमाल का प्रदर्शन करते हुए जीत की सरताज बन गई। टीम की इस जीत का सेलिब्रेशन देशभर में मनाया गया।

महिला क्रिकेट टीम को मिली इस उपलब्धि पर हर कोई तारीफों के पुल बांधता दिखाई दे रहा है। इतना शानदार इतिहास रचने के बाद अब विमेंस टीम की वाइस कैप्टन स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू करने जा रही हैं। वर्ल्ड कप जीतने का सेलिब्रेशन स्मृति को जमकर मनाते हुए देखा जा रहा है लेकिन उनका यह उल्लास यहीं खत्म नहीं होने वाला। प्रोफेशनल लाइफ की सफलता के बाद अब वह पर्सनल लाइफ की एक अहम स्टेप में कदम रखने जा रही हैं। दरअसल उन्होंने शादी करने का फैसला लिया है।

शादी करने वाली है स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana)

29 साल की स्मृति मंधाना अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में आ गई हैं। जानकारी के मुताबिक वह अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से शादी करने जा रही हैं। वह कब और कहां शादी करेंगे और उनके होने वाले पति कौन है चलिए आपको इस बारे में जानकारी दे देते हैं।

कब है शादी

स्मृति लंबे समय से क्रिकेट और फिल्मी दोनों ही दुनिया में चर्चा में बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 20 नवंबर 2025 को वह अपने होमटाउन सांगली में शादी करने जा रहे हैं। यह कोई इंटिमेट सेरेमनी नहीं है बल्कि ग्रैंड सेलिब्रेशन है जहां फिल्म और क्रिकेट इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारे शामिल होंगे।

किस से कर रही हैं शादी

स्मृति के होने वाले पति फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखते हैं। वह कोई और नहीं बल्कि फेमस सिंगर पलक मुच्छल के भाई पलाश मुच्छल हैं, जो म्यूजिक कंपोजर और फिल्म मेकर हैं। यह दोनों पिछले 6 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। 2024 में इन दोनों ने अपना रिश्ता कंफर्म किया था और अभी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।पलाश ने साल 2014 में म्यूजिक कंपोजर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। साल 2022 में आई फिल्म अर्ध से उन्होंने डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू किया था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews