Sourav Ganguly Lifestyle: 48 कमरों के आलीशान महल में रहते हैं सौरव गांगुली, ऐसी है बंगाल टाइगर की लग्जरी जिंदगी

Sourav Ganguly Lifestyle

Sourav Ganguly Lifestyle News: सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक हैं और अधिकतर लोग उन्हें दादा के नाम से पुकारते हैं। वह भारतीय क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीसीआई के अध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं। बंगाल टाइगर के नाम से मशहूर सौरव लग्जरी जिंदगी जीते हैं और उनके पास नाम और पैसा दोनों की ही कोई कमी नहीं है।

भारत के सबसे अमीर क्रिकेटर उनकी लिस्ट में शामिल सौरव गांगुली महल जैसे घर में रहते हैं जहां पर कई लग्जरी गाड़ियां मौजूद है। आज गांगुली अपना 51 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर हम आपको उनकी लग्जरियस जिंदगी से रूबरू करवाते हैं।

सौरव गांगुली का महल जैसा घर

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सौरव गांगुली का बड़ा सा बंगला है। क्रिकेटर ने अपने घर को सजाने के लिए लाखों रुपए खर्च किए हैं और इसका इंटीरियर किसी राज शाही महल की तरह दिखाई देता है। सौरव गांगुली का पैतृक घर काफी बड़ा है जिसमें 48 कमरे हैं और इसकी कीमत 10 करोड़ रुपए है। इसके अलावा उनके पास दो मंजिला हवेली भी है।

Sourav Ganguly Lifestyle

बंगाल टाइगर की कमाई

BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अपने करियर में अच्छा खासा पैसा कमाया है और वह विज्ञापनों के जरिए भी मोटी कमाई करते हैं। वह कई बड़ी कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर हैं और बताया जाता है कि एक विज्ञापन के लिए वह साल में एक करोड़ 35 लाख रुपए फीस लेते हैं। क्रिकेट की पिच के साथ उन्होंने टेलीविजन की दुनिया में भी हाथ आजमाया है। वह टीवी शो दादागिरी होस्ट करते थे जिसके लिए उन्हें हर हफ्ते 1 करोड़ रुपए मिलता था।

Sourav Ganguly Lifestyle

गांगुली का कार कलेक्शन

सौरव गांगुली लग्जरी गाड़ियों के शौकीन है और उनके पास एक से बढ़कर एक कार का कलेक्शन है। उनके पास मर्सिडीज, रेंज रोवर, ऑडी, बीएमडब्ल्यू सीएलके कन्वर्टिबल समेत कई सारी कार है।

Sourav Ganguly Lifestyle

क्रिकेटर की संपत्ति

सौरव सबसे अमीर क्रिकेटर में से एक है और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी अनुमानित संपत्ति 365 करोड़ रुपए है। वह मोहन बागान के को फाउंडर हैं और बंगाल में दो शानदार हवेलियों के मालिक हैं।

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध विभिन्न माध्यमों के जरिए बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।)

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews