
आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार खेल देखने को मिला। साउथ अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 125 रनों से हरा दिया और इतिहास में पहली बार फाइनल में जगह बनाई। अब भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल में यह तय होगा कि किस टीम से साउथ अफ्रीका की टीम फाइनल मुकाबला खेलेगी। कल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मुकाबला खेला जाएगा।
दरअसल, एक स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने इंग्लैंड को 319 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे इंग्लैंड की टीम हासिल नहीं कर सकी और 125 रनों से पीछे रह गई। इंग्लैंड की टीम मात्र 194 रनों पर सिमट गई।
लौरा वोल्वार्ट की 169 रनों की पारी
साउथ अफ्रीका की ओर से सबसे शानदार प्रदर्शन कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने किया। लौरा वोल्वार्ट ने 169 रनों की पारी खेली, जबकि गेंदबाजी में मरिज़ान कैप ने 7 ओवर में 20 रन देकर 5 सफलताएं हासिल कीं। बल्लेबाजी पर नजर डालें तो कप्तान लौरा के अलावा साउथ अफ्रीका की ओर से तजमिन ब्रिट्स ने 45 रनों की पारी खेली, वहीं मरिज़ान कैप ने 42 रन बनाए। इन दोनों खिलाड़ियों ने लौरा का शानदार साथ दिया। लौरा ने 143 गेंदों पर 169 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान कप्तान लौरा ने 20 चौके और 4 छक्के लगाए। तजमिन ब्रिट्स ने 6 चौके और 1 छक्का लगाया। अंत में क्लो ट्रायॉन ने 26 गेंदों पर 33 रनों की नाबाद पारी खेलकर साउथ अफ्रीका को 319 के स्कोर तक पहुंचा दिया।
इंग्लैंड ने मात्र शून्य के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिए
320 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। इंग्लैंड ने मात्र शून्य के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिए, जबकि मात्र एक रन के स्कोर पर टीम का तीसरा विकेट भी गिर गया। टैमी ब्यूमोंट, एमी जोन्स और हीथर नाइट शून्य पर आउट हो गईं। हालांकि कप्तान नेट सिवर-ब्रंट ने 64 रनों की पारी खेली, जबकि एलेक्स कैप्सी ने 50 रन बनाए। लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा कोई और बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। थोड़े समय के लिए वायटो ने 34 रनों की पारी खेलकर टीम को संभाला, लेकिन अंत में वह टीम को जीत नहीं दिला सकीं और इंग्लैंड की टीम 194 रनों के स्कोर पर सिमट गई, जिसके चलते टीम 125 रनों से मुकाबला हार गई। अब साउथ अफ्रीका की टीम आईसीसी वूमेन’स वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में जगह बना चुकी है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार थी
इंग्लैंड: टैमी ब्यूमोंट, एमी जोन्स (विकेटकीपर), हीथर नाइट, नैट सिवर-ब्रंट (कप्तान), सोफिया डंकली, एमा लैम्ब, एलेक्स कैप्सी, चार्ली डीन, सोफी एकलस्टन, लिंसी स्मिथ, लॉरेन बेल।
साउथ अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), तजमिन ब्रिट्स, सुने लुस, मरिज़ान कैप, अनेके बॉश, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लार्क, मसाबाता क्लास, अयाबोंगा खाका, नॉन्कुलुलेको मलाबा।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

