SRH vs CSK Pitch Report: आज आईपीएल में SRH vs CSK का होगा मुकाबला, मैच से पहले जानिए कैसी होगी आज की पिच?

SRH vs CSK Pitch Report: आज आईपीएल में SRH vs CSK का होगा मुकाबला, मैच से पहले जानिए कैसी होगी आज की पिच?

SRH vs CSK Pitch Report: आईपीएल 2024 (IPL 2024) में आज हैदराबाद के सामने चेन्नई की चूनौती होने वाली है। आईपीएल के 18वें मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आमने सामने होंगे है। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाला है। आपको बता दें कि दोनों ही टीमों को अपने पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। दरअसल इस सीजन में चेन्नई की टीम काफी मजबूत दिखाई दे रही है। लेकिन लगातार दो जीत के बाद चेन्नई को दिल्ली के सामने हार का सामना करना पड़ा था। जबकि हैदराबाद को भी अपने पिछले मुकाबले में गुजरात ने शिकस्त दी थी।

दरअसल शुक्रवार, 5 अप्रैल को खेले जाने वाले इस मुकाबले में हैदराबाद और चेन्नई की टीमें एक बार फिर से जीत की पटरी पर लौटने की कोशिश करेंगी। वहीं इस मैच से पहले हम इस खबर में आपको आज के मैच की पिच के बारे में जानकारी देने वाले है। दरअसल आज का यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा तो चलिए जानते है आज की पिच कैसा खेलने वाली है।

कैसी होगी आज की पिच?

जानकारी दे दें कि आईपीएल 2024 का पहला मैच हैदराबाद में जब खेला गया था, तो यहां रनों की बारिश देखने की मिली थी। दरअसल हैदराबाद ने मुंबई के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर (277) रन बनाया था। हालांकि इसके बाद भी ज्यादा अंतराल से मैच को नहीं जीत सकी थी। मुंबई इंडियंस ने भी इस मैदान पर 246 रन बना दिए थे। यहां खेले गए मुकाबले में एक टी20 मैच में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड बना था। आपको बता दें की यहां की पिच फ्लैट रहती है जिससे बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती हैं। हालांकि नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मदद मिलती है। आपको बता दें दें कि इस स्टेडियम में रन चेज करने वाली टीम को ज्यादा फायदा रहता है।

आज के मैच के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हो सकती हैं:

हैदराबाद की टीम: मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडन मारक्रम, हेनरिक क्लासेन, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मार्को यानसन, भुवनेश्वर कुमार, पैट कमिंस (कप्तान), टी नटराजन, मयंक मार्कंडेय 12th मेन हो सकते हैं।

चेन्नई की टीम: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डैरिल मिचेल, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी, दीपक चाहर, महीश थीक्षणा, तुषार देशपांडे और मुस्तफिजुर रहमान, शिवम दुबे 12th मेन हो सकते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews