SRH vs LSG : आज देखने को मिलेगी आईपीएल प्लेऑफ के लिए सबसे बड़ी टक्कर, हैदराबाद और लखनऊ में से कौन जीतेगा बाजी, यहां जाने आज की पिच रिपोर्ट

SRH vs LSG : आज आईपीएल 2024 के 17वे सीजन का 57वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजायंट्स (SRH vs LSG) के बीच खेला जाएगा। आज होने वाला यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
SRH vs LSG : आज देखने को मिलेगी आईपीएल प्लेऑफ के लिए सबसे बड़ी टक्कर, हैदराबाद और लखनऊ में से कौन जीतेगा बाजी, यहां जाने आज की पिच रिपोर्ट

SRH vs LSG : आईपीएल 2024 (IPL 2024) में आज हैदराबाद के सामने लखनऊ की चूनौती होगी। आईपीएल के 57वें मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजायंट्स (SRH vs LSG) आमने सामने होने वाले है। दरअसल यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाला है। आपको बता दें कि दोनों ही टीमों के बीच यह मैच काफी रोमांचक देखने को मिल सकता हैं।

दरअसल इस सीजन में हैदराबाद की टीम काफी मजबूत दिखाई दे रही है। जबकि लखनऊ का भी यह सीजन काफी अच्छा जा रहा हैं। वहीं अब आज के मुकाबले में हैदराबाद की टीम जीतकर पॉइंट्स टेबल में उपर आना चाहेगी ताकि उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें पूरी हो सके।

वहीं इस मैच से पहले आज हम इस खबर में आपको आज के मैच की पिच के बारे में जानकारी देने वाले है। दरअसल आज का यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा तो चलिए जानते है आज की पिच कैसी खेलने वाली है।

कैसी होगी आज की पिच?

जानकारी दे दें कि आईपीएल 2024 का पहला मैच हैदराबाद में जब खेला गया था, तो यहां रनों की जबरदस्त बारिश दिखाई दी थी। दरअसल हैदराबाद ने मुंबई के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बड़ा स्कोर (277) रन बनाया था। हालांकि इसके बाद भी ज्यादा अंतराल से मैच को नहीं जीत सकी थी। मुंबई इंडियंस ने भी इस मैदान पर 246 रन बना दिए थे।

यहां खेले गए मुकाबले में एक टी20 मैच में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड बना था। आपको बता दें की हैदराबाद के इस मैदान की पिच फ्लैट रहती है जिससे बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती हैं। हालांकि नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मदद मिलती है। आपको बता दें दें कि इस स्टेडियम में रन चेज करने वाली टीम को ज्यादा फायदा रहता है।

जानें आज के मैच के लिए दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11:

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम: केएल राहुल (कप्तान & विकेटकीपर), मार्कस स्टोयनिस, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, एश्टन टर्नर, आयुष बडोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, यश ठाकुर और मोहसिन खान, अर्शिन कुलकर्णी।

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम: पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, मयंक अग्रवाल, नितिश रेड्डी, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मार्को यानसन, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, सनवीर सिंह।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews