SRH vs PBKS: आईपीएल 2024 में आज हैदराबाद के सामने पंजाब की होगी चुनौती, हैदराबाद को जीत जरूरी, मैच से पहले यहां जाने आज की पिच रिपोर्ट

SRH vs PBKS: आज आईपीएल 2024 के 17वे सीजन का 69वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स (SRH vs PBKS) के बीच खेला जाएगा। आज होने वाला यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
SRH vs PBKS: आईपीएल 2024 में आज हैदराबाद के सामने पंजाब की होगी चुनौती, हैदराबाद को जीत जरूरी, मैच से पहले यहां जाने आज की पिच रिपोर्ट

SRH vs PBKS: आईपीएल 2024 (IPL 2024) में आज हैदराबाद के सामने पंजाब की चुनौती होगी। आईपीएल के 69वें मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स (SRH vs PBKS) आमने सामने होने वाले है। दरअसल आपको बता दें कि यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाला है। आपको बता दें कि दोनों ही टीमों के बीच यह मैच काफी रोमांचक देखने को मिल सकता हैं।

दरअसल इस सीजन में हैदराबाद की टीम काफी मजबूत दिखाई दे रही है। लेकिन पिछले कुछ मैचों में उसके प्रदर्शन में कमी देखने को मिली हैं। हालांकि अभी उसके पास नंबर 2 की टीम बनने का मौका है। लेकिन आज यदि हैदराबाद यह मैच हार जाता है तो फिर वह नंबर तीन पर रह जाएगा। जिसके चलते उसके लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है। जबकि गुजरात इस सीजन से बाहर हो गया है यह उसका इस सीजन का आखिरी मुकाबला है। हालांकि गुजरात का यह सीजन अच्छा नहीं गया हैं। दरअसल आज के मुकाबले में हैदराबाद की टीम जीतकर पॉइंट्स टेबल में उपर आना चाहेगी ताकि उसे फाइनल में पहुंचने के लिए एक अतिरिक्त मुकाबला मिले।

वहीं इस मैच से पहले आज हम इस खबर में आपको आज के मैच की पिच के बारे में जानकारी देने वाले है। दरअसल आज का यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा तो चलिए जानते है आज की पिच कैसी खेलने वाली है।

कैसी होगी आज की पिच?

जानकारी दे दें कि आईपीएल 2024 का पहला मैच हैदराबाद में जब खेला गया था, तो यहां रनों की जबरदस्त बारिश दिखाई दी थी। दरअसल हैदराबाद ने मुंबई के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बड़ा स्कोर (277) रन बनाया था। हालांकि इसके बाद भी ज्यादा अंतराल से मैच को नहीं जीत सकी थी। मुंबई इंडियंस ने भी इस मैदान पर 246 रन बना दिए थे।

यहां खेले गए मुकाबले में एक टी20 मैच में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड बना था। आपको बता दें की हैदराबाद के इस मैदान की पिच फ्लैट रहती है जिससे बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती हैं। हालांकि नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मदद मिलती है। आपको बता दें दें कि इस स्टेडियम में रन चेज करने वाली टीम को ज्यादा फायदा रहता है।

आज के मैच के लिए हैदराबाद की पॉसिबल प्लेइंग-11:

पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, नितिश रेड्‌डी, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, सनवीर सिंह, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, जयदेव उनादकट और विजयकांत, अभिषेक शर्मा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews