Sunil Chhetri Retirement: भारतीय फुटबॉल के स्टार प्लेयर सुनील छेत्री ने किया संन्यास का ऐलान, भावुक वीडियो किया शेयर, कहा – ‘एक ऐसा दिन जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता’

Sunil Chhetri Retirement: भारतीय फुटबॉल के स्टार प्लेयर सुनील छेत्री ने किया संन्यास का ऐलान, भावुक वीडियो किया शेयर, कहा – ‘एक ऐसा दिन जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता’

Sunil Chhetri Retirement: सुनील छेत्री, जो कि भारतीय फुटबॉल के आइकन स्टार हैं। सुनील छेत्री ने गुरुवार को अपने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की। दरअसल उन्होंने 6 जून को कोलकाता में कुवैत के खिलाफ फीफा विश्व कप क्वालीफाइंग मैच को अपना आखिरी मैच बताया है, वहीं इस मैच के बाद वे भारत की जर्सी में नजर नहीं आएंगे। दरअसल 6 जून को उनके दो दशक के शानदार करियर का अंत हो जाएगा।

दरअसल लंबे समय से राष्ट्रीय टीम के कप्तान रहे सुनील ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है और इसके माध्यम से उन्होंने अपने संन्यास की घोषणा की है। दरअसल वर्तमान में, भारत ग्रुप ई में चार अंकों के साथ कतर के पीछे दूसरे स्थान पर है।

भावुक हुए सुनील छेत्री:

इस दौरान सबके चहिते और 39 वर्षीय पसंदीदा खिलाडी सुनील छेत्री ने संन्यास लेने का फैसला लेते समय एक इमोशनल वीडियो साझा किया और कहा कि, “कुवैत के खिलाफ खेला जाने वाला मैच अंतिम मैच होगा।” इस दौरान सुनील छेत्री भावुक हो गए। उन्होंने अपने अच्छे पलों को याद किया। उन्होंने उनके फैंस को भी इस दौरान याद किया। जानकारी दे दें कि भारत के लिए सुनील छेत्री ने मार्च में अपना 150वां मैच खेला था और इस मैच में गोल किया था। हालांकि, भारत उस मुकाबले में 1-2 से हार गया था।

वहीं 2005 में डेब्यू करने के बाद, छेत्री ने देश के लिए 94 गोल किए हैं। वे भारतीय फुटबॉल के सबसे अधिक गोल और सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। आपको बता दें कि छेत्री वर्तमान में खेलने वाले खिलाड़ियों में गोल स्कोरर की सूची में क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेस्सी के बाद तीसरे नंबर पर हैं।

भारत के लिए खेलने का अनुभव अद्वितीय था:

वहीं अपने सन्यास का ऐलान करते समय सुनील ने कई बातें कही दरअसल इस दौरान उन्होंने कहा कि “एक ऐसा दिन भी है जो मैं कभी भूल नहीं सकता, जब मैंने पहली बार अपने देश के लिए खेला। यह अनुभव अद्वितीय था। एक दिन पहले सुबह, मेरे पहले राष्ट्रीय टीम के कोच सुखी सर मेरे पास आए और मुझसे कहा- तुम शुरू करने जा रहे हो? मैं आपको नहीं बता सकता कि मैं कैसा महसूस कर रहा था। मैंने अपनी जर्सी पहनी। उस पर कुछ परफ्यूम छिड़का… मुझे नहीं पता क्यों लेकिन वह पल मेरे लिए सबसे खूबसूरत था।”

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews