भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का नाम बदलने पर भड़के सुनील गावस्कर, जानिए क्यों बताया इसे परेशान करने वाली वजह

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज अब 'तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी' के नाम से खेली जाएगी। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने 'पटौदी ट्रॉफी' को हटाने का फैसला किया है। इस बदलाव पर पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और इसे 'परेशान करने वाला' बताया है। जानिए उन्होंने क्या कहा और क्यों मचा है विवाद।
भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का नाम बदलने पर भड़के सुनील गावस्कर, जानिए क्यों बताया इसे परेशान करने वाली वजह

भारत और इंग्लैंड के बीच 2007 से खेली जा रही टेस्ट सीरीज को ‘पटौदी ट्रॉफी’ के नाम से जाना जाता था। लेकिन अब इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने इसे हटाकर ‘तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी’ रखने का ऐलान किया है। इस फैसले से पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर नाराज हो गए हैं। उन्होंने कहा है कि यह बदलाव पटौदी परिवार और भारत-इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास के योगदान के प्रति अनादर है। उन्होंने यह बात अपने कॉलम में लिखी और साफ किया कि यह फैसला उन्हें बेहद खटक रहा है।

अक्सर सुनील गावस्कर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते है। दरअसल वे खुलकर हर मुद्दे पर बात करते हैं, बता दें कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान भी सुनील गावस्कर का नाम खूब चर्चा में रहा था। तब उन्होंने ऋषभ पंत को लेकर बड़ी बात कहीं थी।

Sunil Gavaskar ने जताई नाराजगी

दरअसल सुनील गावस्कर ने कहा कि ‘पटौदी ट्रॉफी’ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि भारत और इंग्लैंड के बीच ऐतिहासिक क्रिकेट संबंधों का प्रतीक है। पटौदी सीनियर ने इंग्लैंड और भारत दोनों देशों के लिए टेस्ट क्रिकेट खेला है और पटौदी जूनियर (मंसूर अली खान पटौदी) ने भारतीय क्रिकेट को नई दिशा दी थी। ऐसे में बिना किसी सार्वजनिक विमर्श या BCCI की सहमति के सीरीज का नाम बदलना, असंवेदनशीलता को दर्शाता है। गावस्कर ने सवाल उठाया कि जब एक ट्रॉफी किसी महान परिवार के नाम पर है जो दोनों देशों की विरासत का हिस्सा है, तो उसे क्यों बदला जा रहा है? उन्होंने यह भी कहा कि व्यक्तिगत खिलाड़ियों जैसे सचिन तेंदुलकर या जेम्स एंडरसन के नाम पर ट्रॉफी रखना गलत नहीं है, लेकिन इस तरह इतिहास को नजरअंदाज करना सही नहीं है।

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज शेड्यूल 

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून 2025 से शुरू होगा। यह सीरीज 5 टेस्ट मैचों की होगी और इसे अब ‘तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी’ के नाम से खेला जाएगा। इंग्लैंड ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है जिसमें कप्तान होंगे बेन स्टोक्स और उनके साथ जो रूट, ओली पोप, हैरी ब्रूक जैसे बड़े नाम होंगे। भारत की टीम की कमान इस बार शुभमन गिल के हाथों में दी गई है, जबकि ऋषभ पंत उप-कप्तान होंगे। भारतीय टीम में बुमराह, सिराज और जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं।

भारत की 18 सदस्यीय टीम:

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (उप-कप्तान), नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, अभिमन्यु ईश्वरन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, करुण नायर, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

इंग्लैंड की टीम:

बेन स्टोक्स (कप्तान), शोएब बशीर, जैकब बथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews