सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा – ‘उन्हें कप्तानी छोड़ देना चाहिए….’

रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने एक बड़ा बयान दिया है। सुनील गावस्कर का कहना है कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद रोहित शर्मा कप्तानी को अलविदा कह सकते हैं।
सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा - 'उन्हें कप्तानी छोड़ देना चाहिए....'

भारत इस समय ऑस्ट्रेलिया के साथ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज खेल रहा है। इस सीरीज में भारत-ऑस्ट्रेलिया के साथ पांच टेस्ट मैच खेलने वाला है। पहले टेस्ट मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हराया था, जबकि दूसरे टेस्ट मैच में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं तीसरा टेस्ट मैच दोनों टीमों के बीच ड्रॉ रहा है। भारत को यह सीरीज जीतना बेहद जरूरी है। दरअसल भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया को बचे हुए दो मुकाबले हराना है।

वहीं अब रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर सुनील गावस्कर ने एक बड़ा बयान दिया है। सुनील गावस्कर का मानना है कि रोहित शर्मा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद कप्तानी को अलविदा कह सकते हैं। जानिए रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर सुनील गावस्कर ने क्या कहा था।

रोहित शर्मा की कप्तानी पर क्यों उठ रहे सवाल?

पिछले कुछ समय से रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर सवाल उठे रहे हैं। दरअसल भारत, न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज हार गया था। इसके बाद रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर सवाल खड़े हुए थे। वहीं बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई सीरीज में रोहित शर्मा का बल्ला शांत रहा था। पिछले कुछ समय से रोहित शर्मा बल्लेबाजी में कमाल नहीं दिखा सके हैं। जिसके चलते भी रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर सवाल खड़े हुए। वहीं अब कप्तानी को लेकर सुनील गावस्कर का मानना है, कि रोहित शर्मा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद कप्तानी तारीख छोड़ देंगे। उनका कहना है कि ‘मैं आश्वस्त हूं कि रोहित शर्मा बड़ा फैसला जरूर लेंगे और कप्तानी छोड़ देंगे।’

जानिए रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर क्या बोले सुनील गावस्कर

दरअसल इसे लेकर बोलते हुए दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा कि रोहित शर्मा बतौर बल्लेबाज फ्लॉप रहे हैं और ऐसे में वे कप्तानी छोड़ सकते हैं। दरअसल सुनील गावस्कर कामना है कि यदि रोहित शर्मा का फॉर्म इसी तरह रहा तो उन्हें यह फैसला लेना चाहिए और कप्तानी छोड़ देना चाहिए। उसके बाद हेड कोच गौतम गंभीर और आगामी कप्तान जसप्रीत बुमराह को फैसला करना चाहिए कि रोहित शर्मा को प्लेइंग इलेवन में रखना चाहिए या नहीं। आगे बोलते हुए सुनील गावस्कर ने कहा कि रोहित शर्मा बहुत ही ईमानदार क्रिकेटर हैं और मैं जानता हूं वह टीम पर बोझ बन नहीं चाहेंगे। मुझे लगता है कि वह कप्तानी छोड़ देंगे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews