अगर हम खेलते तो हम भी उन्हें कुचल देते… सुरेश रैना ने पाकिस्तान पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा?

वर्ल्ड लीजेंड चैंपियनशिप में साउथ अफ्रीका टीम ने पाकिस्तान को बुरी तरह से हरा दिया। वहीं, साउथ अफ्रीका की जीत से खुश होकर सुरेश रैना ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा ट्वीट कर दिया कि उनके बयान पर बहस छिड़ गई। चलिए जानते हैं सुरेश रैना ने ऐसा क्या कहा।
अगर हम खेलते तो हम भी उन्हें कुचल देते… सुरेश रैना ने पाकिस्तान पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा?

सुरेश रैना भारत के सबसे जाबांज प्लेयर्स में गिने जाते हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उनके ट्वीट ने खलबली मचा दी है। दरअसल, सुरेश रैना ने वर्ल्ड लीजेंड चैंपियनशिप के फाइनल में साउथ अफ्रीका के जीतने पर एक ट्वीट किया, लेकिन यह ट्वीट न सिर्फ साउथ अफ्रीका को बधाई देने के लिए था बल्कि पाकिस्तान को टारगेट करने के लिए भी था। दरअसल, सुरेश रैना ने एबी डी विलियर्स की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि फाइनल में एबी डी विलियर्स ने कमाल की पारी खेली है।

दरअसल, सुरेश रैना ने यह भी लिखा कि अगर हम खेलते तो हम भी उन्हें कुचल देते, लेकिन हमने ऐसा नहीं किया। हमने अपने देश को सबसे ऊपर रखा। सुरेश रैना ने भारत और पाकिस्तान के सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर यह बयान दिया है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

बता दें कि वर्ल्ड लीजेंड चैंपियनशिप में भारत और पाकिस्तान का दो बार आमना-सामना होना था। पहली बार लीग मैच में दोनों टीमें आमने-सामने होने वाली थीं, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के साथ खेलने से मना कर दिया। भारतीय खिलाड़ियों ने मैच के कुछ घंटे पहले ही पाकिस्तान से खेलने से मना कर दिया, जिसके चलते पाकिस्तान टीम को बड़ा झटका लगा। भारत के खिलाड़ियों द्वारा मना कर देने के बाद पाकिस्तान के कई पूर्व खिलाड़ियों ने तीखी बयानबाज़ी की। हालांकि, भारतीय खिलाड़ियों की ओर से इन बयानों का कोई भी जवाब नहीं दिया गया।

सेमीफाइनल में आमने सामने होने वाले थे

जबकि दूसरी बार दोनों टीमें सेमीफाइनल में आमने-सामने होने वाली थीं। दरअसल, कुछ ऐसा संयोग बना कि भारत और पाकिस्तान वर्ल्ड लीजेंड चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबले में आमने-सामने हो गए, लेकिन भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान के साथ खेलने से मना कर दिया, जिसके चलते पाकिस्तान की टीम को फाइनल में सीधे एंट्री मिल गई। यही वजह है कि अब सुरेश रैना ने पाकिस्तान को सीधे तौर पर टारगेट किया है। दरअसल, सुरेश रैना ने कहा है कि अगर हम मैच खेलते तो पाकिस्तान को बुरी तरह से कुचल देते। हमने अपने देश को ऊपर रखा है। इसके अलावा सुरेश रैना ने ईजमाय ट्रिप’ और निशांत पिट्टी का भी सम्मान किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से उन्होंने दृढ़ता से खड़े रहकर उनसे जुड़े किसी भी मैच का समर्थन नहीं किया, यह असली चरित्र है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews