ICC Awards में Suryakumar Yadav ने बिखेरा जलवा, हासिल किया बड़ा सम्मान

ICC Awards

ICC Awards: आईसीसी के सालाना अवॉर्ड्स में भी भारतीय खिलाड़ियों ने अपना जलवा बिखेरा है। T20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर का आईसीसी ने बुधवार को ऐलान किया है। भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने यह अवॉर्ड अपने नाम करते हुए शानदार सम्मान हासिल किया है।

ICC Awards में छाए सूर्या

इस रेस में सूर्यकुमार यादव ने जिंबाब्वे के सिकंदर रजा, इंग्लैंड के सैम करेन और पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ दिया है। टी-20 फॉर्मेट में सूर्यकुमार यादव नंबर वन बल्लेबाज तो रहे ही हैं इसी के साथ अब वह टी-20 फॉर्मेट के क्रिकेटर ऑफ द ईयर भी बन चुके हैं। आईसीसी की रैंकिंग में उनके 908 पॉइंट है।

2022 में Suryakumar Yadav का जलवा

साल 2022 सूर्यकुमार यादव के लिए काफी अच्छा साबित हुआ। टी20 के फॉर्मेट में उन्होंने खूब धमाल मचाया था और 31 मैच में 1164 रन बनाए थे। उनका एवरेज स्कोर 46.56 रहा था, क्रिकेटर 1 साल के अंदर टी20 मैचों के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। पिछले साल उन्होंने 68 छक्के लगाए थे और वह 1 साल के अंदर T20 मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी भी बने हैं। T20 वर्ल्ड कप में भी क्रिकेटर ने जलवा बिखेरा था और छह पारियों में तीन अर्धशतक जड़ दिए थे। उनका स्ट्राइक रेट 190 का था जो औसत 60 तक गया था।

T20 फॉर्मेट में छाया हिंदुस्तान

आईसीसी की ओर से हाल ही में टी-20 टीम ऑफ द ईयर का भी ऐलान किया गया था जिसमें भारत के 3 खिलाड़ियों का नाम शामिल था। सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और विराट कोहली टीम का हिस्सा थे और टीम इंडिया इस वक्त आईसीसी रैंकिंग की नंबर वन टीम है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में जीत दर्ज करने के बाद भारत ने ये स्थान हासिल किया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews