IND W VS BAN W: भारत-बांग्लादेश के बीच इस दिन से शुरू होगा 5 T20 मैचों की सीरीज, जानें पूरा शेड्यूल और टीम का स्क्वॉड

Indian women cricket

IND W VS BAN W:  भारतीय महिला क्रिकेट टीम बांग्लादेश के दौरे पर है। इस दौरान टीम बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के साथ 5 T20 अतंर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलेगी। इस T20 सीरीज का आगाज 28 अप्रैल 2024 से होने वाला है। आइए इस सीरीज का पूरा शेड्यूल और भारतीय महिला टीम की 15 सदस्यीय टीम के बारें में जानते हैं।

T20 सीरीज का ये रहा शेड्यूल

भारत और बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की T20 सीरीज होने वाली है, जिसका पूरा शेड्यूल ये रहा-

  • पहला T20 मैच- 28 अप्रैल 2024- सिलहट अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम
  • दूसरा T20 मैच- 30 अप्रैल 2024- सिलहट अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम
  • तीसरा T20 मैच- 2 मई 2024- सिलहट अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम
  • चौथा T20 मैच- 6 मई 2024- सिलहट अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम
  • पांचवा T20 मैच- 9 मई 2024- सिलहट अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

ये है भारतीय टीम का स्क्वॉड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, डी हेमलता, शेफाली वर्मा, साजना सजीवन, यास्तिका भाटिया, रिचा घोष, राधा यादव, पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, साइका इशाक, श्रेयांका पाटिल, आशा शोभना, तितास साधू, रेणुका सिंह ठाकुर।

बांग्लादेश महिला टीम पीछे

भारतीय महिला टीम और बांग्लादेश महिला टीम के बीच अभी तक कुल 17 T20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले जा चुके हैं। वहीं इस मामले में बांग्लादेश की टीम काफी पीछे है। जहां बांग्लादेश ने अभी तक कुल 3 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं भारतीय टीम ने कुल 14 मैचों में फतह हासिल की है।

पिछली बार 2-1 से किया था सीरीज पर कब्जा

भारत और बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के बीच द्विपक्षीय सीरीज में पिछली बार दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ था। इस दौरान भारतीय टीम ने T20 मुकाबले में 2-1 से बढ़त हासिल की थी। वहीं वनडे सीरीज में 1-1 की बराबरी थी।

 
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews