T20 World Cup 2021: फिर भारत-पाक होंगे आमने-सामने, 24 अक्टूबर को दुबई में मुकाबला

T20 World Cup 2021: फिर भारत-पाक होंगे आमने-सामने, 24 अक्टूबर को दुबई में मुकाबला

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारत (India Cricket Lovers) के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2021) के पूरे शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। खास बात ये है कि इसमें भारत और पाकिस्तान  की टीम एक बार फिर क्रिकेट मैदान में आमने सामने होगी। क्रिकेट के इन दोनों दिग्गज टीमों के बीच 24 अक्टूबर को दुबई में लीग मैच होगा।आगामी टूर्नामेंट 2016 के बाद यह पहला टी20 विश्व कप होगा।

यह भी पढ़े.. VIDEO: इंदौर में ज्योतिरादित्य सिंधिया का भव्य स्वागत, आशीर्वाद यात्रा से पहले दिया बड़ा बयान

टूर्नामेंट की शुरुआत 17 अक्टूबर को ओमान और पापुआ न्यूगिनी के बीच मुकाबले से होगी और इसका फाइनल 14 नंवबर को खेला जाना है। वही 24 अक्टूबर को भारत और पाक (India Vs Pakistan) के बीच रोचक मुकाबला होगा।इस मैच पर दुनिया की नजर टिकी रहेंगी।इसके बाद भारत 31अक्टूबर को न्यूजीलैंड ,3 नवंबर को अफगानिस्तान के साथ भिड़ेगा। वही इसके बाद  2 और मुकाबले 5 और 8 नवंबर को खेले जाएंगे।

यह भी पढ़े.. किसान सम्मान निधि: इस कारण से अटकी है 9वीं किस्त, इन किसानों को भेजे जा रहे नोटिस

वही यूएई में टी20 वर्ल्ड कप के मैच ओमान, अबुधाबी, दुबई और शारजाह में होंगे। इसके अलावा ICC ने फाइनल मैच के लिए एक रिजर्व डे भी रखा गया है, ताकी किसी कारण के चलते अगर कोई मैच तय तारीख पर नही हो पाता तो उस स्थिति में रिजर्व डे में मुकाबला खेला जा सके और किसी भी टीम को कोई परेशानी ना हो। वैसे पिछली बार वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर खिताब जीता था और इस बार ट्राफी किसके हाथ लगेगी इस पर सबकी निगाहें रहेंगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews