T20 World Cup 2024 : ऑस्ट्रेलिया की स्कॉटलैंड पर 5 विकेट की जीत के साथ इंग्लैंड ने किया सुपर 8 में क्वालीफाई, पढ़ें यह खबर

T20 World Cup 2024 : ऑस्ट्रेलिया की जीत का फायदा इंग्लैंड को मिला, जिसने सुपर 8 के लिए अपनी जगह सुनिश्चित कर ली। स्कॉटलैंड ने भी इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन नेट रन रेट के आधार पर वह सुपर 8 में जगह नहीं बना सकी।
T20 World Cup 2024 : ऑस्ट्रेलिया की स्कॉटलैंड पर 5 विकेट की जीत के साथ इंग्लैंड ने किया सुपर 8 में क्वालीफाई, पढ़ें यह खबर

T20 World Cup 2024 : टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच खेला गया मुकाबला रोमांच से भरा रहा। दरअसल इस महत्वपूर्ण मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। वहीं इस जीत के साथ ही इंग्लैंड की सुपर 8 में एंट्री को भी ऑस्ट्रेलिया ने पक्का कर दिया, जबकि स्कॉटलैंड इस हार के साथ ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

स्कॉटलैंड की पारी:

दरअसल सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं स्कॉटलैंड की टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। ब्रैंडन मैकमुलेन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 34 गेंदों में 60 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 6 छक्के शामिल थे। उनके अलावा माइकल जोंस ने 35 रन और रिची बेरिंगटन ने 25 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों में मिचेल स्टार्क और एडम जम्पा ने 2-2 विकेट लिए।

ऑस्ट्रेलिया की पारी और रोमांचक जीत:

वहीं 181 रनों का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत खराब रही। दरअसल डेविड वॉर्नर जल्द ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान मिचेल मार्श भी जल्दी ही आउट हो गए। हालांकि एक तरफ से ट्रेविस हेड ने पारी को संभाले रखा लेकिन मात्र 60 रन के स्कोर पर ही ऑस्ट्रेलिया ने अपने 3 महत्वपूर्ण बल्लेबाज गवा दिए। हालांकि बाद में मार्कस स्टोइनिस ने टीम को ट्रेविस हेड के साथ मिलकर जीत के करीब पहुंचा दिया और टीम डेविड ने अंत में आकर टीम को एक मजबूत जीत दिलाई।

दरअसल हेड ने 49 गेंदों में 68 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे। स्टोइनिस ने 29 गेंदों में 59 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के थे। अंत में टिम डेविड ने 24 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया ने 19.4 ओवरों में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

इंग्लैंड की सुपर 8 में एंट्री:

बता दें कि इस जीत का सीधा फायदा इंग्लैंड को मिला, जिसने सुपर 8 के लिए अपनी जगह सुनिश्चित कर ली। इंग्लैंड ने अपने पिछले मुकाबले में नामीबिया को पराजित किया था और उसकी उम्मीदें ऑस्ट्रेलिया की जीत पर टिकी थीं। ऑस्ट्रेलिया की जीत ने इंग्लैंड की राह आसान कर दी।

स्कॉटलैंड ने भी इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन नेट रन रेट के आधार पर वह सुपर 8 में जगह नहीं बना सकी। स्कॉटलैंड ने भी 4 मैच खेले, जिनमें से 2 में जीत दर्ज की। उनका एक मैच रद्द हुआ था, लेकिन नेट रन रेट इंग्लैंड से कम होने के कारण उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews