T20 World Cup 2024 Final : अगर फाइनल मैच बारिश के कारण रद्द हुआ तो क्या होगा? किसे मिलेगी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की यह ट्रॉफी? पढ़ें यह खबर

T20 World Cup 2024 Final : सभी क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें आज होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं। दरअसल सभी देखना चाहते हैं कि कौन सी टीम अपने प्रदर्शन से चोकर्स का दाग मिटाने में सफल होती है और टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम करती है।
T20 World Cup 2024 Final : अगर फाइनल मैच बारिश के कारण रद्द हुआ तो क्या होगा? किसे मिलेगी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की यह ट्रॉफी? पढ़ें यह खबर

T20 World Cup 2024 Final : टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले के लिए भारतीय टीम बारबाडोस पहुंच चुकी है, जहां उनका मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा। दरअसल यह मैच शनिवार यानी आज शाम को खेला जाएगा। जानकारी दे दें कि भारत ने आखिरी बार 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था और उसके बाद से भारत ने कोई टी 20 का खिताब अपने नाम नहीं किया है।

वहीं अब रोहित शर्मा की कप्तानी में एक और खिताब जीतने का मौका है। हालांकि, इस मैच के दौरान बारिश की संभावना भी जताई जा रही है। वहीं इस मैच में बारिश आती है तो सवाल आता है की आखिर यह मैच रद्द किया जाएगा या नहीं? और यदि मैच रद्द होता है तो विजेता किसे माना जाएगा? चलिए इस खबर में जानते हैं।

मैच का समय और स्थान:

दरअसल भारत और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला शनिवार रात 8 बजे से शुरू होगा। मैच बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में खेला जाएगा।

बारिश का असर और रिजर्व डे का उपयोग:

आपको बता दें कि बारिश के कारण मैच बाधित होने की संभावना के मद्देनजर, आयोजकों ने रिजर्व डे रखा है। यदि बारिश के कारण मैच पहले दिन नहीं हो पाता है या 10 ओवरों का मैच भी नहीं खेला जा सकता है, तो यह मुकाबला अगले दिन यानी रविवार को रिजर्व डे पर खेला जाएगा।

मैच के लिए न्यूनतम ओवरों की आवश्यकता:

जानकारी के अनुसार फाइनल मुकाबले में विजेता घोषित करने के लिए कम से कम 10 ओवरों का मैच खेला जाना चाहिए। यदि शनिवार को यह संभव नहीं हुआ, तो रविवार को रिजर्व डे पर मैच खेला जाएगा।

कोहली की फॉर्म:

दरअसल भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है। कप्तान रोहित शर्मा भी शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने पिछले दो मैचों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हालांकि, विराट कोहली की फॉर्म भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय हो सकती है। विराट कोहली बतौर ओपनर अभी तक खास नहीं कर पाए हैं। लेकिन अगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोहित और कोहली भारतीय टीम को एक अच्छी शुरुआत दिलाने में कामयाब हो गए, तो टीम बड़ा स्कोर बना सकती है।

दक्षिण अफ्रीका की तैयारी:

हालांकि दक्षिण अफ्रीका की टीम भी इस टूर्नामेंट में बेहद मजबूत रही है और उसने भी कोई मैच नहीं हारा है। वहीं आज दक्षिण अफ्रीका के पास पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने का एक बड़ा मौका है। जबकि भारतीय टीम ने यह खिताब 2007 में जीता था। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है और वे इस बार इतिहास रचने की कगार पर हैं।

मैच की तिथि: 29 जून 2024 (रिजर्व डे: 30 जून 2024)
स्थान: केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस
समय: रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार)
प्रसारण: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी+ हॉटस्टार

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews